{"_id":"698f8db1a99e014e140aa0d7","slug":"relief-on-holi-jhansi-khurda-and-bandra-special-trains-will-run-jhansi-news-c-11-jhs1019-739389-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special trains: होली पर राहत, चलेगी झांसी-खुर्दा व बांद्रा स्पेशल ट्रेन, इन गाड़ियों से भी मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special trains: होली पर राहत, चलेगी झांसी-खुर्दा व बांद्रा स्पेशल ट्रेन, इन गाड़ियों से भी मिलेगी सहूलियत
Sat, 14 Feb 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:16 AM IST
सार
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-खुर्दा रोड (01929) प्रत्येक शुक्रवार को 27 फरवरी से 27 मार्च तक कुल पांच फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झांसी से खुर्दा रोड जंक्शन व झांसी से बांद्रा टर्मिनस के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। दोनों गाड़ियां अलग-अलग तिथियों में संचालित की जाएंगी। इसके अलावा उधना-अयोध्या कैंट, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन व सूबेदारगंज-सिकंदराबाद विशेष ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी-खुर्दा रोड (01929) प्रत्येक शुक्रवार को 27 फरवरी से 27 मार्च तक कुल पांच फेरे लगाएगी। झांसी से सुबह 4:55 बजे चलकर दतिया, सोनागिर, डबरा, ग्वालियर, शनिचरा स्टेशन, मालनपुर, गोहद रोड, सोनी स्टेशन, भिंड, इटावा आदि स्टेशन से होते हुए 19:30 बजे खुर्दा रोड जंक्शन पहुंचेगी। खुर्दा रोड-झांसी (01930) स्पेशल खुर्दा रोड से प्रत्येक रविवार को एक मार्च से 29 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन खुर्दा रोड जंक्शन से 00:35 बजे चलकर 11:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन आएगी।
वहीं, झांसी से बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02199) का संचालन 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को होगा। यह झांसी से 16:50 बजे चलेगी। दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चाचौड़ा बिनागंज, ब्यावरा राजगढ़, मकसी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी, बोरीवली होते हुए अगले दिन 16:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। उधर, बांद्रा-वीरागना लक्ष्मीबाई झांसी (02200) सात मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा से 05:10 बजे चलकर अगले दिन 05:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों से भी मिलेगी राहत
1- यात्रियों की मांग पर उधना-अयोध्या-उधना ट्रेन (09093/09094) चलाई जा रही है। उधना-अयोध्या (09093) प्रत्येक शुक्रवार को 13 फरवरी से 27 मार्च तक सात फेरे लगाएगी। वहीं अयोध्या-उधना (09094) अयोध्या कैंट से प्रत्येक शनिवार को 14 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगी। उधना स्टेशन से यह 7:25 बजे चलकर भरूच, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, सीहोर, बीना होते हुए 00.55 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से 01:00 बजे चलकर उरई होते हुए कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी के बाद 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं अयोध्या से यह ट्रेन 14:45 बजे चलकर 00:45 बजे झांसी होकर 17:15 बजे उधना पहुंचेगी।
2- जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस (01701/01702) होली विशेष साप्ताहिक ट्रेन जबलपुर से 2 व 9 मार्च को प्रत्येक सोमवार को व 3 से 10 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। जबलपुर से यह ट्रेन 20:20 बजे चलकर कटनी, मुडवारा, दमोह, सागर, अगसोद होते हुए 5:50 बजे झांसी होते हुए ग्वालियर, आगरा, मथुरा, कोसीकलां, पलवल से 14:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन 15:45 बजे चलकर 23:50 बजे झांसी होते हुए 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
3- वहीं सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक गाड़ी (04121/04122) सूबेदारगंज से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 26 फरवरी से 5 मार्च तक एवं चरलापल्ली से प्रत्येक शनिवार को 28 फरवरी से 7 मार्च तक दो फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04121 सूबेदारगंज से 15:50 बजे चलकर फतेहपुर, कानपुर, पुखरायां, उरई होकर 22:10 बजे झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरियौल, पैदापल्ली, काजीपेट होते हुए 20:00 बजे चरलापल्ली पहुंचेगी। लौटते समय चरलापल्ली से यह ट्रेन 4:30 बजे चलकर झांसी 3:15 बजे होकर रविवार 10:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
4- दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन (08751/08752) दुर्ग से एक एवं दो मार्च और हजरत निजामुद्दीन से दो एवं तीन मार्च को चलेगी। यह ट्रेन दुर्ग से 10:45 बजे चलेगी। झांसी 3:35 बजे आकर 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन 12:30 बजे चलकर झांसी 21:25 होकर 18:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।