फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Relative take six lack rupees in account

रिश्तेदार ने खाते से निकाले छह लाख रुपये

Sun, 08 Nov 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Relative take six lack rupees in account
झांसी। मध्य प्रदेश के ओरछा निवासी एक महिला ने अपने ही एक रिश्तेदार पर एटीएम कार्ड व चेक के जरिए छह लाख रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने के बाद महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

ओरछा निवासी उमा देवी ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि थाना सीपरी क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार ने उनकी जमीन बिकवाई थी। जिसका सौदा करीब 17 लाख रुपये में हुआ था। शुरूआत में उनको छह लाख रुपये मिले थे। जिस पर रिश्तेदार ने झांसी बुलाकर बैंक में खाता खुलवाकर रकम जमा करा दी थी। आरोप है कि एटीएम कार्ड व चेक बुक मिलने के बाद अपने पास रख ली थी। इसके बाद धीरे-धीरे करके छह लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रिश्तेदार से रकम मांगी तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपने भाई के साथ शिकायत करने सीपरी बाजार थाना पहुंची, जहां उसे नवाबाद थाने का मामला बताकर टरका दिया। कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने महिला के परिजनों के दर्ज किए बयान
झांसी। शुक्रवार शाम थाना प्रेमनगर क्षेत्र में फांसी लगाकर जान देने वाली महिला के परिजनों के मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ के महाराज सिंह नगर निवासी आसिफ की पत्नी शबनम (20) शुक्रवार को घर पर अकेली थी। शबनम ने अंदर वाले कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी थी। घर पहुंचने के बाद पति को घटना को जानकारी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर महिला के परिजनों के बयान लिए।
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ले में एक छात्र की हत्या करने के मामले में पुलिस टीम फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।
3 नवंबर को बिहारीपुरा मोहल्ला निवासी शिवम अहिरवार की पांच हजार रुपये के लेेनदेन में राहुल व आदित्य ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को गढ़िया बांध के रेस्ट हाउस के पास फेंककर भाग निकले थे। राहुल के हिरासत में आने के बाद घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल आदित्य की तलाश शुरू कर दी है। आदित्य को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
जमानत खारिज
झांसी। प्रभारी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नितेंद्र कुमार की अदालत ने दुष्कर्म में सहयोग करने के मामले में जमानत खारिज की है।
विशेष लोक अभियोजक चंद्रप्रकाश शर्मा के अनुसार थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री गंजबासौदा में रहने वाली मौसी के घर गई थी। जहां उसके पुत्र सौरभ ने दुष्कर्म किया था। घटना की मौसी से शिकायत की थी, जहां उसे डरा धमका कर शांत करा दिया था। उसकी पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने सभी आरोपियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अभियुक्त सौरभ व उसके पिता रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को जमानत के लिए रमेश की तरफ प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां रात में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उनाव गेट निवासी एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एकत्रित हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उनाव गेट चौकी की पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। जहां जानकारी पाकर दोनों पक्षों के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां रात में ही दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed