फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Registration of President and Secretary of District Advocates Association suspended for two months

Jhansi News: जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का पंजीकरण दो माह के लिए निलंबित

Sun, 12 Jan 2025 09:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:36 AM IST
विज्ञापन
Registration of President and Secretary of District Advocates Association suspended for two months

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल 25 मई 2024 को समाप्त हो जाने के बाद भी चुनाव न कराए जाने पर अधिवक्ता लगातार विरोध जता रहे हैं। पूर्व सचिव प्रमोद शिवहरे ने एक बार फिर बार काउंसिल ऑफ उप्र के अध्यक्ष को पत्र भेजा है।



इसमें बताया गया कि अध्यक्ष और सचिव की ओर से बार काउंसिल एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश की लगातार अवमानना की जा रही है। इसे विधिक कदाचार बताते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग पर संघ के अध्यक्ष एवं सचिव का अधिवक्ता पंजीकरण दो माह के लिए निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने जिला अधिवक्ता संघ की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को तत्काल संघ का प्रभार ग्रहण करते हुए एक माह में चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर जिला अधिवक्ता संघ झांसी का संबद्धीकरण बार काउंसिल ऑफ उप्र से समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed