फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Registration for admission to undergraduate courses till 29th

Jhansi News: स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 29 तक

Sun, 18 Aug 2024 04:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Registration for admission to undergraduate courses till 29th
- परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बीयू 20 अगस्त से खोलेगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने यूजी (स्नातक) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 अगस्त तक बढ़ा दी है। वहीं, पीजी (परास्नातक) के पंजीकरण 20 अगस्त से शुरू होंगे, जो कि 29 अगस्त तक चलेंगे। दोनों पाठ्यक्रमों में 31 अगस्त तक प्रवेश कन्फर्म होंगे।
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने जानकारी दी है कि दाखिला के पंजीकरण की अवधि कम होने से स्नातक की सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेजों के अनुरोध पर अंतिम बार पंजीकरण की तिथि 29 अगस्त तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि परास्नातक के दाखिला के लिए एक दिन पोर्टल खुल गया, जिसे तुरंत बंद करना पड़ा। क्योंकि, बीयू के कई स्नातक कोर्सों के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सका था। यदि पंजीकरण जारी रखते तो बीयू से पास होने वाले विद्यार्थियों को दाखिला का मौका नहीं मिलता और सीटें भर जातीं। अब रिजल्ट घोषित हो गए हैं। इसलिए परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण 20 से 29 अगस्त तक होंगे। स्नातक, परास्नातक में प्रवेश के लिए कन्फर्मेशन 31 अगस्त तक होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को प्रवेश पंजीकरण में एबीसी आईडी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) का विवरण तथा अन्य डाटा प्रविष्ट करना होगा।
विज्ञापन



0- समर्थ पोर्टल पर लाॅग इन अनिवार्य
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल पर लॉग-इन करना अनिवार्य है। यदि महाविद्यालयों द्वारा समर्थ पोर्टल पर लॉग इन नहीं करने की सूचना मिलती है, तो तत्काल महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया से अलग हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सितंबर के अंतिम सप्ताह से भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
झांसी। बीयू के परीक्षा विभाग विभाग ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत तय किया है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से परीक्षा फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि शासन से मिले परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है और सितंबर के अंतिम सप्ताह से विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed