फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Registration amount of Rs 170 stuck due to wrong account details

Jhansi News: खाता का गलत ब्योरा देने पर 170 की पंजीकरण राशि फंसी

Fri, 12 Dec 2025 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Registration amount of Rs 170 stuck due to wrong account details
- जेडीए ने सभी से सही जानकारी मांगी, नई टाउनशिप के लिए भरा था फॉर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रुंदकरारी में झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की जा रही नई टाउनशिप में भूखंड के लिए पंजीकरण कराने वाले 170 लोगों की राशि फंस गई है। इन लोगों ने खाता का गलत ब्योरा दर्ज किया है। अब जेडीए ने सभी से बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की सही जानकारी मांगी है।

झांसी विकास प्राधिकरण ने रुंदकरारी में प्रथम चरण में 1109 भूखंडों के लिए 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। कुल 6866 लोगों ने इन भूखंडों के लिए आवेदन किया था। चार दिसंबर को दीनदयाल सभागार में ई-लॉटरी निकाली गई थी। सभी भूखंडों का आवंटन हो गया था। उसके बाद जेडीए ने 24 घंटे में ही ज्यादातर लोगों की पंजीकरण राशि संबंधित खाते में लौटा दी। लगभग दो हजार लोगों के खाते में छह दिसंबर को पंजीकरण राशि का पैसा पहुंच गया। मगर 170 लोग ऐसे पाए गए, जिन्होंने खाते का ब्योरा या तो भरा नहीं था या गलत दर्ज कर दिया था। कुछ लोगों ने बैंक का आईएफएससी कोड गलत दर्ज कर दिया था। इन लोगों की पंजीकरण राशि का भुगतान नहीं हो सका। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि सभी लोगों से संपर्क कर सही खाता नंबर, आईएफएससी कोड आदि की जानकारी मांगी गई है। जैसे-जैसे जानकारी आ रही है, वैसे-वैसे पैसा खाते में भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed