{"_id":"6746ee2ef5776a84b90ee381","slug":"register-your-name-in-the-list-make-sure-to-get-voter-id-card-made-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-441734-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, वोटर आईडी कार्ड जरूर बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, वोटर आईडी कार्ड जरूर बनवाएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष अभियान तिथि पर शनिवार को जिलाधिकारी ने कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और वोटर आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील की।
डीएम अविनाश कुमार ने बुंदेलखंड महाविद्यालय व राजकीय इंटर कॉलेज में बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ की उपस्थिति और फार्मों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर का है, उसका वोटर लिस्ट में नाम नहीं छूटना चाहिए। उनका वोटर आईडी अवश्य बनाएं। बूथ के 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की सूची प्राप्त कर घर-घर जाकर सत्यापन किया जाए। मतदाता सूची में यदि पिता अथवा पति के नाम में त्रुटि है तो उसे भी ठीक कर लिया जाए। मृतकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएं। वोटर लिस्ट की त्रुटि को फार्म आठ भरवाकर दुरुस्त किया जाए।
उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि विशेष स्थितियों में समस्त बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहें। लापरवाही अथवा शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक जनवरी 2025 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विशेष तिथि पर समस्त बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहें। शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीएम ने अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
000000
आज भी बूथ पर मिलेंगे बीएलओ
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को भी विशेष अभियान दिवस रहेगा। इस मौके पर सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे। उनके पास सभी निर्धारित फार्म भी उपलब्ध रहेंगे।