फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Reduction in flood of Betwa, water reduced from Parichha also

Jhansi News: बेतवा के उफान में कमी, पारीछा से भी पानी घटा

Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Reduction in flood of Betwa, water reduced from Parichha also
झांसी। पिछले करीब एक सप्ताह से उफनाई बेतवा की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। रविवार को नदी की तेजी में कमी आने की वजह से बांधों से भी दबाव कम हो गया। राजघाट, माताटीला, पारीछा और सुकुवां-ढुकुवां बांध से पानी की रफ्तार कम हो गई। माताटीला बांध से पानी की रफ्तार कम होने से रविवार को सिर्फ छह गेट ही खोले गए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार रात पारीछा वियर से 41,100 क्यूसेक, राजघाट से 30,384 क्यूसेक एवं माताटीला बांध से 20,344 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अब तक माताटीला एवं पारीछा बांध से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था। इसके लिए माताटीला बांध के 18 गेट खोले गए थे। अब 6 गेट खोलकर ही पानी निकाला जा रहा है। वहीं, राजघाट बांध भी अब लबालब होने को है। रात आठ बजे यहां का जलस्तर 370.50 मीटर तक जा पहुंचा। बांध का अधिकतम जलस्तर 371 मीटर है। बांध अपने निर्धारित अधिकतम स्तर से महज 50 सेंटीमीटर नीचे बचा है। बांध में 2,075 एमसीएम पानी है हालांकि सुरक्षा को देखते हुए बांध से पानी अभी छोड़ा जा रहा है। राजघाट से 30,384 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


नदी के जल स्तर में भी गिरावट
पिछले करीब एक सप्ताह की तेजी के बाद बेतवा नदी के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज हुई है। नोटघाट पर बेतवा का जलस्तर 28 अगस्त को 193.97 मीटर दर्ज हुआ था। इसके बाद से बेतवा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। 4 सितंबर को 195.58 मीटर हुआ, लेकिन पांच सितंबर को यह घटकर 195.18 मीटर दर्ज हुआ। 6 सितंबर को बेतवा के जल स्तर में 40 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को 194.78 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed