{"_id":"66a98fd263744ed0310c3858","slug":"recovery-will-be-made-from-the-firm-involved-in-road-scam-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-361855-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क घोटले में फंसी फर्म से कराई जाएगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क घोटले में फंसी फर्म से कराई जाएगी रिकवरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक सड़क के लिए आरईएस और नगर निगम की ओर से भुगतान होने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने कार्यदायी फर्म से रिकवरी का आदेश दिया है। उससे पचास फीसदी धनराशि की रिकवरी होगी। नगर निगम अभियंताओं से भी वसूली की जाएगी।
दतिया गेट बाहर गुलाम गौस खान पार्क के पास नाले के बाग मोहल्ले (वार्ड नंबर 39) में बनी एक सड़क के लिए ग्रामीण अभियंत्रण इकाई ने 6.86 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, जबकि उसी सड़क के लिए नगर निगम ने भी 29.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। एक सड़क के लिए दो भुगतान होने का मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने मुख्य अभियंता को तीन दिन में जांच पूरी करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने जांच पूरी करके सोमवार को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में कार्यदायी फर्म को सौ मीटर सड़क के लिए अनियमित भुगतान होने की बात कही गई। नगर आयुक्त ने 6.86 लाख में करीब तीन लाख रुपये की रिकवरी ठेकेदार से एवं शेष धनराशि निगम अभियंताओं से कराने के आदेश दिए हैं। इस सड़क के लिए भुगतान पूर्व पार्षद की पत्नी के नाम दर्ज एक फर्म को किया गया। यह फर्म पहले से भी विवादों के केंद्र में रही है।
विज्ञापन
फर्म को स्मार्ट सिटी मिशन से करोड़ों रुपये के काम दिए गए लेकिन, उसमें भी कई गड़बड़ी सामने आई। इसके बावजूद यह फर्म निगम अभियंताओं की चहेती बनी रही। सड़क निर्माण में अनियमितता करके निगम प्रशासन की फर्म ने खासी किरकिरी भी करा दी। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश के मुताबिक रिकवरी संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।