झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहते हुए कोरोना से जंग जीतने के बाद दो लोगों ने फ्रिज, आरओ समेत तमाम जरूरी वस्तुएं भेंट की। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने नया जीवन दिया है, इसलिए यह वस्तुएं दीं हैं, ताकि दूसरे मरीजों को और सुविधाएं मिल सकें।
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने पर संजीव जैन और सुरेश जैन भर्ती हुए थे। एक ही वार्ड में भर्ती होने के दौरान दोनों में दोस्ती भी हो गई। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही दोनों ने कोविड से जंग भी जीत ली। इसके बाद दोनों ने मेडिकल कॉलेज को कुछ भेंट करने का विचार आया। इसमें दस डिजिटल बीपी इंस्ट्रूमेंट, 10 ग्लूकोमीटर, 25 डिजिटल थर्मामीटर, दो रेफ्रीजिरेटर, दो आरओ वाटर प्यूरीफायर मेडिकल कॉलेज के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अंशुल जैन को सौंपा।