{"_id":"65f9e7effd671b1b6004f584","slug":"recognition-of-22-schools-in-danger-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104556-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खतरे में 22 स्कूलों की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खतरे में 22 स्कूलों की मान्यता
Wed, 20 Mar 2024 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
- एक सप्ताह में काम पूरा न होने पर रद्द कर दी जाएगी मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले के 22 विद्यालयाें को शिक्षा विभाग ने मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस भेजा है। शासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा फीड नहीं किया है।
निजी विद्यालयों की मनमानी इस बार उन पर भारी पड़ गई है। शासन ने कुछ महीने पहले यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का डाटा फीड करने का आदेश जारी किया गया था। अधिकांश निजी विद्यालय डाटा फीड करने में आनाकानी कर रहे थे। पिछले दिनों शासन ने चेतावनी दी कि यदि डाटा फीड नहीं किया जाता तो मान्यता निरस्त कर दी जाएगी। जिसके बाद कई विद्यालयों ने यू-डायस का काम प्रारंभ कर दिया था। लेकिन अभी भी 22 निजी विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने काम प्रारंभ नहीं किया है। शासन के निर्देशानुसार 22 विद्यालयों को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी किया गया है।
प्रत्येक विद्यालय को बार-बार यू-डायस पर फीडिंग के लिए निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग से एक-एक स्कूल को फोन कर काम पूरा करने के लिए कहा गया था। लेकिन 22 स्कूलों ने काम शुरू ही नहीं किया है, इसलिए इनको मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी किया गया है। - नीलम यादव, बीएसए
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इन स्कूलों को दिया नोटिस
बबीना ब्लाॅक के श्रीगोपाल प्रसाद बाल विद्यालय, चिरगांव ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद बीएस केंद्र, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, नगर क्षेत्र में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल, जेबी कॉन्वेंट स्कूल बिहारीपुरा, कन्हैयालाल बाथम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रोटरी पब्लिक स्कूल लक्ष्मीगेट, एसजीएम पठौरिया, दुर्गा कॉन्वेंट प्राइमरी एंड जूनियर स्कूल, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, माता तीजा सरस्वती शिक्षा मंदिर, महात्मा गांधी सरस्वती मंदिर, न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल गुमनावारा, आरबी मेमोरियल कॉन्वेंट सिमरधा, सरस्वती ज्ञान मंदिर गोविंद नगर, सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर खेरा प्रेमनगर, स्वामी विवेकानंद कन्या विद्यालय, मऊरानीपुर में ब्रेन डेवलपर्स स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर गांधीगंज, वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर, कु. रिचा मेमोरियल स्कूल, करबला इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल मऊरानीपुर को नोटिस जारी किया गया है।