फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   reburishment paid to handicaped students parents

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को मिलेगा भत्ता

Wed, 27 Nov 2019 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
reburishment paid to handicaped students parents
reburishment paid to handicaped students parents
झांसी के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को पांच हजार रुपये सालाना भत्ता दिया जाएगा, ताकि वह अपने बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ा सकें। इस भत्ते का उपयोग वह दिव्यांग बच्चे के स्कूल आने - जाने में उपयोग करेंगे। इस योजना के तहत झांसी से सौ दिव्यांग विद्यार्थी चिह्नित हुए हैं। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहीं, दिव्यांग बालिकाओं को भी छात्रवृत्ति दी जा रही है, जो दो हजार रुपये सालाना होगी। इसके लिए 67 छात्राएं चिह्नित हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में दिव्यांग, दृष्टिबाधित, मानसिक मंदता, मस्तिष्क पक्षाघात से ग्रसित एक हजार से ज्यादा बच्चे हैं, जो बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ते है। इनके लिए आवासीय कैंप भी लगता है। इन बच्चों की पढ़ाई में बाधा न आए और इनके अभिभावक इन्हें नियमित स्कूल तक लाए। इसके लिए इन बच्चों को स्काट एलांउस में 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, जो उनके खातों में भेजा जाएगा। इसका लाभ उन बच्चों को मिलेगा, जिनकी उपस्थिति स्कूल में 70 प्रतिशत अथवा उससे अधिक है। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि 67 दिव्यांग छात्राओं को भी दो हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जा रही है। यह वे छात्राएं हैं, जिनकी स्कूल में उपस्थिति 50 प्रतिशत है।
विज्ञापन

शिक्षक हो संबद्ध, तो करें तुरंत निरस्त
झांसी। बीएसए हरिवंश कुमार ने एक बार फिर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके विकासखंड में कार्यरत कोई अध्यापक किसी गैर शैक्षणिक कार्य के लिए किसी भी कार्यालय - विद्यालय से संबद्ध हो, तो तत्काल संबद्धीकरण निरस्त किया जाए। उन्होंने दिए निर्देश में बताया कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ झांसी के अध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने ज्ञापन देकर अस्थायी रूप से संबद्ध अध्यापकों का संबद्धीकरण निरस्त किए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग पर बीएसए ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर बेसिक शिक्षा सचिव से मार्गदर्शन प्रदान करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed