फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Real estate business in the grip of recession, deeds decreased in four out of five tehsils of the district

Jhansi News: मंदी की चपेट में रियल एस्टेट कारोबार, जिले की पांच में से चार तहसीलों में घटे बैनामे

Mon, 16 Sep 2024 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Real estate business in the grip of recession, deeds decreased in four out of five tehsils of the district
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जनपद में रियल एस्टेट कारोबार मंदी की चपेट में है। इसका अंदाजा पिछले साल की तुलना में इस साल हुए बैनामों की संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। पांच तहसीलों में से चार में बैनामों की संख्या घटी है। केवल सदर तहसील की स्थिति ही बीडा और नई झांसी के लिए हो रही जमीन की खरीद की वजह से बेहतर बनी हुई है।
जिले में छह सब रजिस्ट्रार ऑफिस हैं। इनमें एक-एक कार्यालय जिले की चार तहसीलों में और दो कार्यालय सदर तहसील में हैं। ग्रामीण क्षेत्र की चारों तहसीलों में पिछले साल के मुकाबले इस साल बैनामों में कमी देखने को मिली है। मोंठ में पिछले साल अगस्त में 299 बैनामे हुए थे, जबकि इस साल यह संख्या 279 पर सिमट गई। इसी तरह, मऊरानीपुर तहसील में 426 के मुकाबले 351 बैनामे हुए हैं। गरौठा तहसील में पिछले साल 259 बैनामे हुए थे, जबकि इस साल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के 220 दस्तावेज ही पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार, टहरौली तहसील में पिछले साल 225 बैनामे हुए थे, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 118 पर पहुंचकर ही रुक गया है। हालांकि, इस मामले में झांसी सदर तहसील का ग्राफ बीडा और जेडीए द्वारा बसाई जा रही नई झांसी के लिए हो रहे जमीनों के बैनामे संभाले हुए हैं। पिछले साल सदर तहसील के दोनों दफ्तरों में 1,868 बैनामे हुए थे, जबकि इस बार 2,277 बैनामे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियल एस्टेट के मंदी की चपेट में होने की वजह से निबंधन विभाग के लिए शासन द्वारा तय किया गया राजस्व लक्ष्य हासिल करना भी मुश्किल हो रहा है। शासन ने 418 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके सापेक्ष अब तक 169.09 करोड़ ही हासिल हो पाए हैं।

0000000000
नवरात्र में तेजी आने की है उम्मीद
सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल जिले की चार तहसीलों में बैनामों की संख्या में कमी आई है। केवल सदर तहसील की स्थिति ही बेहतर है। यहां बीडा और जेडीए के प्रोजेक्ट के लिए लगातार बैनामे हो रहे हैं। पितृपक्ष के बाद नवरात्र में बैनामों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed