फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Reached district hospital after heart attack, did not get treatment, there is no cardiologist in the hospital

Jhansi News: हार्टअटैक आने पर पहुंचे जिला अस्पताल पर नहीं मिला इलाज, अस्पताल में नहीं हैं ह्रदय रोग विशेषज्ञ

Tue, 24 Dec 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Reached district hospital after heart attack, did not get treatment, there is no cardiologist in the hospital

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। हार्ट अटैक की स्थिति में मरीजाें को इलाज में जितनी देरी होती है उतना ही उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में तत्काल इलाज की उम्मीद में हर दिन औसतन दो मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आईसीयू से लेकर वेंटिलेटर भी हैं, लेकिन यहां ह्दय रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण वह ह्रदय रोगियों के किसी काम नहीं आ रहे हैं। इसलिए मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है।

ह्रदय रोग से जूझ रहे मरीज और उनके परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में यही सोचकर पहुंच रहे हैं कि यहां उन्हें ह्रदय रोग का इलाज मिल जाएगा लेकिन जिला अस्पताल में ह्रदय रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं। हालांकि मरीजों को यहां से इतनी राहत जरूर मिल पा रही है कि जिनकी ह्रदय गति और रक्तचाप खतरे के स्तर तक पहुंच रहा है, उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थिति स्थिर होने पर तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। वहीं, कुछ मरीजों के तीमारदार उन्हें निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराने ले जा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल के वेंटिलेटर और आईसीयू भी ह्रदय रोगियों के लिए काम नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन




वर्जन



अस्पताल में ह्रदय रोग विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन यहां आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अस्पताल में ह्रदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती जल्द हो। - डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed