फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ravana's effigy will not be in Sadar

सदर में नहीं होगा रावण के पुतले का दहन

Mon, 04 Oct 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy will not be in Sadar
झांसी। दशहरा का पर्व 15 अक्तूबर को मनाया जाएगा, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी सदर बाजार में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन नहीं होगा। वहीं क्राफ्ट मेला मैदान में दशहरा उत्सव मनाने को लेकर बुंदेलखंड दशहरा कमेटी असमंजस में है।
विज्ञापन

विजयादशमी पर महानगर में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। इससे पहले भगवान श्रीराम व लंकापति रावण और उनकी सेनाएं नगर भ्रमण करती हैं। इसके बाद श्रीराम व रावण और उनकी सेनाओं में घनघोर युद्ध होता है। युद्ध में रावण के वध के बाद पुतलों का दहन किया जाता हैं। क्राफ्ट मैदान व सदर बाजार में यह दशहरा उत्सव को देखने के लिए हजारों लोग उमड़ते हैं। पुतलों के दहन से पहले आकर्षक आतिशबाजी होती है लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल यह आयोजन नहीं हो सका था।
विज्ञापन

इस साल भी दशहरा पर सदर बाजार में यह आयोजन नहीं होगा। श्रीराम लीला कमेटी सदर के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री के अनुसार कोरोना से बचाव के कारण इस साल भी रावण का पुतला दहन कार्यक्रम नहीं होगा। आयोजन को लेकर अनुमति नहीं मांगी है। इधर, बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के संयोजक अशोक जैन ने बताया कि क्राफ्ट मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर असमंजस की स्थिति है। अगर प्रशासन से अनुमति मिलती है तो आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed