फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ration will not be available without KYC

Jhansi News: बगैर केवाईसी के नहीं मिलेगा राशन

Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ration will not be available without KYC
शासन की ओर से जारी किए गए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। राशन कार्ड की केवाईसी न कराने वालों का राशन शासन की ओर से रोक दिया गया है। इन कार्डधारकों को सितंबर माह में राशन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्डों में दर्ज यूनिटों की केवाईसी कराई जा रही है। पिछले एक साल से यह काम जारी है। इसके बावजूद, शत प्रतिशत केवाईसी नहीं हो पाई है। जबकि, पांच साल से अधिक आयु के सभी यूनिटों की केवाईसी अनिवार्य है। आपूर्ति विभाग व राशन विक्रेताओं की ओर से इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह काम अब भी पूरा नहीं हो पाया है।

पूर्ति निरीक्षक सुरेश साहू ने बताया कि जिन कार्ड धारकों के यूनिटों की केवाईसी होगी, उनका ही राशन निर्गत किया जाएगा। बाकी को राशन से वंचित रहना पड़ेगा। जिन यूनिटों की केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। तीन महीने तक सस्पेंड रहने के दौरान केवाईसी नहीं हुई तो संबंधित यूनिटों को डिलीट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed