{"_id":"5fac3a738ebc3e9b9775100e","slug":"ration-card-made-will-be-spend-money-jhansi-news-jhs180904859","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनवाने में ज्यादा ढीली होगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनवाने में ज्यादा ढीली होगी जेब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लोगों को राशन कार्ड और आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। शासन ने जन सेवा केंद्र संचालकों की मांग पर आवेदन शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है। 16 नवंबर से जिले के सभी जन सेवा केंद्रों पर नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
जिले में करीब 500 से अधिक जन सेवा केंद्र संचालित होते हैं। यहां पर शासन द्वारा संचालित योजनाओं के आवेदन होते हैं। इन केंद्रों पर लोग राशन कार्ड बनवाने, आय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी आवेदन करते हैं। अब तक इन प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए शासन स्तर से 20 रुपये का शुल्क तय किया गया था। पिछले दिनों जन सेवा केंद्र संचालकों ने कमीशन में इजाफा करने की मांग शासन स्तर पर की थी। जिसके बाद शासन स्तर से शुल्क में 10 रुपये का इजाफा किया है। अब लोगों को प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने पर 30 रुपये खर्च करने होंगे।
इसके बाद जन सेवा केंद्र संचालकों को 12 से 15 रुपये कमीशन के तौर पर मिलेंगे। जिले में जन सेवा केंद्रों के नवीनीकरण का काम चल रहा है। 16 नवंबर के बाद सेवा केंद्रों पर नई शुल्क व्यवस्था लागू हो जाएगी। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर आकाश रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि जन सेवा केंद्रों पर जाति, आय प्रमाण पत्र और राशन कार्ड के लिए लगने वाला आवेदन शुल्क अब बढ़ गया है। इसे लेकर जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं।