फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ration card apply aplication change formate

राशन कार्ड आवेदन की शर्तों में बदलाव

Fri, 10 Jul 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ration card apply aplication change formate
झांसी। राशन कार्ड बनवाने के लिए अब आय प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। आवेदक को परिवार के सभी कमाने वाले सदस्यों की आय का प्रमाण देना होगा। इसके लिए आवेदन पत्र में आय प्रमाण पत्र क्रमांक और जारी किए जाने वाली दिनांक का कॉलम दिया जाएगा। आयुक्त खाद्य एवं रसद ने राशन मैनेजमेंट सिस्टम के मॉड्यूल में बदलाव के लिए एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अब तक राशन कार्ड आवेदन के दौरान आय प्रमाण के तौर पर आवेदन पत्र में लेखपाल की रिपोर्ट को आधार बनाया जाता था। आय प्रमाण पत्र भी ऐच्छिक तौर पर अपलोडिंग की व्यवस्था थी। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लोग अपनी आय छिपाकर राशन कार्ड बनवा लेते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। साथ ही बाध्यता होगी कि आय प्रमाण पत्र राशन कार्ड के आवेदन की तिथि से एक वर्ष पुराना न हो। ऐसा न करने पर आवेदन स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। इसके साथ ही राशन कार्ड के अनुमोदन की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जाएगा। जिसके तहत आवेदन पहले पूर्ति निरीक्षक के लॉगिन पर जाएगा। जहां से सत्यापन के बाद डीएसओ लॉगिन से अनुमोदन होगा। फिर पूर्ति निरीक्षक के डिजिटल हस्ताक्षर लगने के बाद कार्ड जारी होगा। राशन कार्ड के मैनेजमेंट सिस्टम मॉड्यूल में बदलाव करने के लिए खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक को पत्र लिखा है। जल्द ही वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed