फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rapist PRD officer suspent

दुष्कर्म का आरोपी पीआरडी जवान निलंबित

Fri, 08 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rapist PRD officer suspent
झांसी। एक महिला रेल यात्री संग दुष्कर्म के आरोपी पीआरडी जवान को आज निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। सीपरी बाजार स्थित पाल कॉलोनी निवासी सरमन पाल पीआरडी के अंतर्गत सुरक्षाकर्मी था। इन दिनों उसकी ड्यूटी करारी स्टेशन से आईटीआई के बीच रेलवे पटरी की देखभाल में लगाई गई थी। घटना के दिन उसकी ड्यूटी रात्रि 12 से 8 पाली के थी लेकिन, ड्यूटी होने के बावजूद उसने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए। उसी दौरान उसने एक महिला रेलयात्री को अगवा कर दुष्कर्म किया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होते ही जिला युवा कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश चतुर्वेदी ने आरोपी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के चलते वह गैंगमैन के साथ पटरी पर नहीं गया था। जिला युवा कल्याण अधिकारी के मुताबिक सभी बिंदुओं पर आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

अचानक जांची जाएगी जवानों की ड्यूटी
पीआरडी जवान के दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देने के बाद महकमे ने पीआरडी जवानों पर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वाईके चतुर्वेदी के मुताबिक शिफ्टवार सभी जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। इनकी अचानक से चेकिंग कराई जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जवानों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। बता दें, पीआरडी के पास करीब छह सौ जवान हैं, जिनको विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया जाता है। इन दिनों रेलवे में 28 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed