फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raped on the pretext of marriage, broke the engagement

Jhansi News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, सगाई तुड़वाई

Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, broke the engagement
दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक सात साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती की सगाई तय हो गई लेकिन आरोपी ने उसे बदनाम कर सगाई तुड़वा दी और धमकी दी। युवती परिजन के साथ थाना पहुंची और आरोपी पर मामला दर्ज कराया। 21 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में जब वह नाबालिग थी, तब उसकी मुलाकात शिवम चौहान से हुई थी। शिवम की बहन की ससुराल उसके गांव में है। शिवम का उसके घर आना जाना हो गया। इस दौरान शिवम उसे शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जनवरी 2024 में उसकी सगाई हो गई। तब आरोपी ने उसे बदनाम कर सगाई तुड़वा दी और उसे धमकी दी। एक साल बाद उसने माफी मांगकर फिर शादी का वादा किया। इसके बाद छह अप्रैैल को आरोपी उसे फुसलाकर अपने घर ले गया, लेकिन परिजन के विरोध के चलते वापस घर छोड़ गया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




बसई के हाट बाजार में लगी आग, एक दर्जन से अधिक दुकान जली

दतिया। जिले के बसई कस्बा में रामबाड़ मंदिर से लगी दुकानों में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर 15 दुकान जल गईं। आगजनी की इस घटना में 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। आगजनी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बसई में फायर बिग्रेड न होने के कारण शिवपुरी जिला के पिछोर से फायर बिग्रेड मंगवाई गई लेकिन तबतक सब कुछ जलकर खाक हो गया। अग्निशमन दस्ता ने तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हाट बाजार में आधा सैकड़ा से अधिक दुकानें हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सहालग चलने के कारण मंगलवार की रात वहां से एक बरात गुजर रही थी, जिसमें आतिशबाजी भी हो रही थी। संभवतः इसी आतिशबाजी की चिंगारी की वजह से अग्निकांड हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed