फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rape case, truth hidden

रिपोर्ट नहीं आने से नहीं खुला सच

Tue, 12 Apr 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
rape case, truth hidden
rape, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। शवार को बड़ागांव थानांतर्गत कानपुर हाईवे पर मिली बदहवास महिला को सोमवार को इमरजेंसी वार्ड से हटाकर वार्ड नंबर आठ में शिफ्ट कर दिया गया। महिला का परीक्षण कराया गया, लेकिन रिपोर्ट न आने के कारण बलात्कार की पुष्टि नहीं हो सकी। अब रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, पुलिस सच जानने के लिए महिला के आसपास दिन भर कदमताल करती रही।
विज्ञापन


रविवार को बड़ागांव थानांतर्गत कानपुर हाईवे पर एक महिला (45) अचेतावस्था में पड़ी मिली थी। महिला के साथ बलात्कार होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार को उक्त महिला को वार्ड नंबर आठ में शिफ्ट कर दिया गया। महिला की निगरानी के लिए महिला पुलिस को लगाया गया है। सोमवार को महिला से जानकारी करने के लिए दरोगाओं का आना जाना बना रहा।
विज्ञापन


दरोगा चौथे माले पर स्थित वार्ड नंबर आठ तक आते और महिला की हालत जस का तस देख लौट जाते। इस दौरान महिला से बार-बार नाम पता पूछने की कोशिश की गई। मगर वह सिर्फ हंपी देवी की नाम बता पा रही है। महिला नाम बताने के बाद नींद की आगोश में चली जा रही है। वह झारखंड या बिहार की बताई जा रही है। मगर इस बारे में कोई स्पष्ट नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जब तक महिला को पूरी तरह होश नहीं आएगा, तब तक उसके बारे में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है। वहीं, शाम को महिला का परीक्षण किया गया, मगर रिपोर्ट का खुलासा नहीं हो सका। मालूम हो कि, जिस समय महिला को लोगों ने सड़क किनारे पड़ा देखा था, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे अनुमान लगाया गया था कि महिला को बलात्कार का शिकार बनाने के बाद फेंक दिया गया।


कई सवालों की तलाश
पीड़ित महिला के होश में आने पर सभी सवालों के जवाब अवश्य मिल जाएंगे। मगर अभी कई ऐसे सवाल हैं जो सभी को परेशान किए हुए हैं। जैसे कि महिला झारखंड या बिहार की तरफ की बताई जा रही है। अगर महिला उक्त राज्यों की है तो वह बड़ागांव के पास हाइवे पर कैसे पहुंच गई? जबकि पुलिस उक्त महिला के संबंध में आसपास सभी क्षेत्रों में पूछताछ कर चुकी हैं, मगर किसी ने उसकी पहचान नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed