{"_id":"591ca22c4f1c1bd520f23891","slug":"rani-s-wedding-preparations-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी के विवाहोत्सव की तैयारियां तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी के विवाहोत्सव की तैयारियां तेज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
rani laxmibai
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई और राजा गंगाधर राव की शादी की 175वीं वर्षगांठ 19 मई को मनाई जाएगी। महाराष्ट्रीय गणेश मंदिर कमेटी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। वहीं, बृहस्पतिवार को ‘दुल्हन के वेश में रानी’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
शादी की सालगिरह का आयोजन तीन दिवसीय होगा। पहले दिन बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से गणेश मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। जबकि, शाम को मेहंदी की रस्म और संगीत का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन शुक्रवार को शाम चार बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से राजा गंगाधर राव की बारात भ्रमण के लिए निकलेगी। जबकि, प्रतीकात्मक वैवाहिक रस्में गणेश मंदिर में होंगी। रात में संगीत संध्या होगी। अगले दिन शनिवार को भी संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महाराष्ट्रीय गणेश मंदिर कमेटी आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। बुधवार को मंदिर में बुंदेली भित्ती चित्र बनाए गए। इसके अलावा पकवान बनाने का काम भी शुरू हो गया है। गणेश मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई है।