रानी लक्ष्मीबाई और चंद्रशेखर आजाद टीम रहीं विजेता
झांसी। लक्ष्मी व्यायाम शाला प्रांगण में रविवार को प्रयास संस्था द्वारा विवेकानंद जयंती के मौके पर तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा गया। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
उत्सव का उद्घाटन राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा और लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा ने किया। इस मौके पर केंद्रीय संयोजक मनमोहन गेड़ा और सह संयोजक सुनील खरे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर छात्रा वर्ग के कबड्डी मैच में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता और झलकारी बाई टीम उपविजेता रही। जबकि युवा टीम में चंद्रशेखर आजाद टीम विजेता और भगत सिंह टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के दौरान विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर दिव्या, रिया सेन, प्रदीप चौहान, रामकुमार कोइया, संजीव तिवारी, हरमिंदर कुमार, सुजीत अग्रवाल, दीपक साहू, गजानन खानवलकर, राम सिंह सिकोरिया, भरत सेठ, विक्रांत गुप्ता, अरुण खरे, अम्बिका प्रसाद, शिवी कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा मौजूद रहे। संयोजक मनमोहन गेड़ा ने बताया कि सोमवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।