फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani Laxmibai used to worship in the pagoda of the fort

बेहद मनोरम दिखता है किले का शिवालय

Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai used to worship in the pagoda of the fort
झांसी। झांसी नगर के ऐतिहासिक किले में भगवान आशुतोष का बेहद सुंदर मंदिर है। यह देखने में बहुत मनोरम लगता है। यह प्राचीन शिवालय तत्कालीन मराठा शासकों और जनमानस के आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नियमित शिवालय में पूजा करती थीं। पिछले कई दशकों से शिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक मान्यता है कि किले में शिव मंदिर की स्थापना झांसी के प्रथम मराठा सूबेदार नारो शंकर ने कराई थी। इससे लगे क्षेत्र को शंकर गढ़ कहा जाता है। मंदिर के गर्भगृह में काले पाषाण का भव्य शिवलिंग हैं। इसके मुख्य गुंबद के चारों कोनों पर एक-एक लघु मंदिर है। समय-समय पर इस मंदिर को संवारा जाता है। शिवरात्रि पर्व पर यहां भगवान के दर्शनों के लिए हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। इस दौरान किला क्षेत्र में मेला लगता है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक किले का शिवालय हमेशा से ही नगर वासियों के लिए आस्था का प्रमुख स्थल रहा है।
रविंद्र, श्रद्धालु
हमेशा प्रयास रहता है कि सावन पर किले में विराजमान भगवान आशुतोष के दर्शन हों।
पूजा, श्रद्धालु
किले का शिव मंदिर बेहद सुंदर दिखता है। यहां अभिषेक करने पर संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
अंजलि, श्रद्धालु
किले के शिवालय में रानी लक्ष्मीबाई पूजा-अर्चना करती थीं। हम लोग भी भगवान के दर्शन के लिए आए हैं।
रामश्री, श्रद्धालु
यह मंदिर झांसी के प्राचीन मंदिरों में से है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है।
दिशा, श्रद्धालु
किले के शिवालय में झांसी का प्राचीन गौरव दिखता है। यहां कई श्रद्धालु नियमित पूजा करने आते हैं।
दीक्षा, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed