फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani laxmibai talhati shinning near

चमकेगा किले के आसपास का गलियारा, खूबसूरत होगा नजारा

Sat, 12 Jun 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rani laxmibai talhati shinning near
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले को पर्यटन की दृष्टि से मनोरम स्थान बनाने की तैयारियों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। इसके इर्दगिर्द पड़ी बंजर भूमि को समतल कर हरे भरे पौधे लगाए जाएंगे और फुलवारियां बनाई जाएंगी। साथ ही हर ओर फसाड लाइटें भी लगाई जाएंगी, जो रात में इस पुरातात्विक धरोहर पर रोशनी बिखरेंगी।
विज्ञापन

किले के पास विकास की बयार सिर्फ एक ओर ही पहुंची है। राजकीय संग्रहालय से लेकर किले तक के मार्ग के दोनों ओर तीन पार्क व दीनदयाल सभागार स्थित है। लेकिन, बाकी तीन ओर बंजर और ऊबड़-खाबड़ जमीन झाड़ियों से ढकी नजर आती हैं। किले की प्राचीर से रानी के झांसी को निहारने वाले पर्यटकों को ये स्थिति निराश करती है। लेकिन, अब स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत इस इलाके को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए योजना का खाका तैयार कर लिया गया। मैथिलीशरण गुप्त पार्क से सटी जमीन को समतल किया जाएगा और यहां की गंदगी साफ कर हरा-भरा बनाया जाएगा। जबकि, कोतवाली के पास (रामचरित मानस मैदान) की भी गंदगी दूर की जाएगी। पूरी जमीन को समतल किया जाएगा। यहां विशाल बगीचा बनाया जाएगा। साथ ही ये नजारा पास की सड़क से गुजरते लोग भी देख सकें, इसके लिए इस मैदान की पत्थर की दीवार की जगह स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। लोगों को बैठने के लिए जगह-जगह बैंच होंगी और आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। किले पर चारों ओर से फसाड लाइट की रोशनी डाली जाएगी, जिससे रात में ये दूर से नजर आएगा।
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड का होगा लेजर शो
झांसी। किले के भीतर दो दशकों से लाइट एंड साउंड शो संचालित होता है, जिसे देखने के लिए सामान्य दिनों में यहां रोजाना पर्यटकों की भीड़ जमा होती है। लेकिन, समय के साथ अब ये पुराना हो चला है। लाइट और साउंड दोनों की गुणवत्ता में गिरावट आई है। इसके स्थान पर यहां लेजर लाइट एंड साउंड शो संचालित किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किले की आसपास की जमीन के सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, नए लेजर लाइट एंड साउंड शो तथा फसाड लाइट लगाने का काम तीन महीने का है। पर्यटक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी योजना के तहत ये काम किए जाएंगे।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed