फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani laxmibai statue inogration

....और हो गया प्रतिमा का अनावरण

Fri, 15 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
rani laxmibai statue inogration
rani, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। नगर निगम ने तीन महीने पहले मेडिकल बाईपास तिराहे पर नवनिर्मित पार्क में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित की थी। वीवीआईपी के इंतजार में इसका अनावरण नहीं हो पा रहा था। लेकिन, बृहस्पतिवार को प्रतिमा पर ढका पर्दा हटा दिया गया। इसके साथ ही इसका अनौपचारिक अनावरण भी हो गया।
विज्ञापन


शहर का प्रवेश द्वार माने जाने वाले मेडिकल बाईपास तिराहे पर नवनिर्मित पार्क में नगर निगम ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित की है। लगभग बीस लाख रुपये कीमत की अष्टधातु की यह प्रतिमा तीन महीने पहले स्थापित की गई थी। 18 जून को रानी के बलिदान दिवस पर इसके अनावरण की तैयारी थी। इसके लिए राज्यपाल को न्योता भेजा गया था, परंतु वह नहीं आए। इससे प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पाया। इसके बाद मुख्यमंत्री या नगर विकास मंत्री से प्रतिमा के अनावरण की भी योजना बनाई गई थी, परंतु यह भी परवान नहीं चढ़ पाई। इस दौरान प्रतिमा ढकी रही। लेकिन, बृहस्पतिवार को अचानक प्रतिमा पर से पर्दा हट गया। इस बारे में महापौर किरण वर्मा ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण शहर की जनता ने कर दिया है। अब यह लोगों के अवलोकनार्थ उपलब्ध है।
विज्ञापन


न मैं जीती, न तुम हारे
झांसी। मेयर रानी की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से कराना चाहती थीं। जबकि, निगम के कुछ अफसर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव या नगर विकास मंत्री आजम खान से प्रतिमा का अनावरण कराना चाहते थे। इस मसले पर सहमति नहीं बन पा रही थी। ऐसे में प्रतिमा पर ढका पर्दा बगैर किसी औपचारिक कार्यक्रम के हटा दिया गया। सूत्रों के अनुसार यह दोनों पक्षों की सहमति से ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed