फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani jayanyi celebration every place burn deepak

रानी के जन्मोत्सव पर झांसी को कोना - कोना हुआ जगमग, वीरांगना की याद में जलाए श्रद्धा के दीप

Thu, 19 Nov 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rani jayanyi celebration every place burn deepak
महारानी जयंती पर झांसी की रसवहार कॉलोनी स्थित बाला जी भवन में दीपदान करतीं महिलाएं। अमर उजाला
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर झांसी में दीपावली जैसा नजारा नजर आया। अमर उजाला के साथ पूरी झांसी ने वीरांगना का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया। महानगर के चौराहे हों या सड़कें, सभी दीपों और रंगबिरंगी झालरों की रोशनी से सराबोर नजर आईं। गली-मुहल्लों से लेकर कॉलोनियों तक में घर घर में अपनी रानी की याद में दीप जलाए गए। जगह - जगह दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रानी के ऐतिहासिक किले के मुख्य द्वार पर आयोजित दीपांजलि में शाम से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। हर कोई आतुर था अपनी रानी की याद में दीप - मोमबत्ती जलाने को। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा व गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने दीप जलाए। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किए। यहां दीप जलाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। जन सामान्य के लोगों ने भी यहां बढ़ - चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इसके अलावा भी नगर में कई स्थानों पर लोगों ने अमर उजाला के आयोजन का हिस्सा बनकर दीपांजलि दी।
विज्ञापन

रानी की याद में जलाए दीप
झांसी। किले के मुख्य द्वार पर आयोजित दीपांजलि में नगर निगम के उप सभापति राजेश त्रिपाठी, हरप्रताप सेंगर, राज मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, प्रशांत दुबे, मोहित मिश्रा, सूर्य प्रताप, गोलू उपाध्याय, नीलेश मोदी, सौरभ मिश्रा, विशेष भार्गव, सक्षम तिवारी, सोनू ठाकुर, अनूप करौसिया, अनुज गोस्वामी, राजा नायक, चंचल बसेड़िया, शिवसेना के संतोष खटीक, सूर्य प्रताप, सोनू ठाकुर, पंकज दत्त, ओमबिहारी भार्गव, पार्षद प्रदीप नगरिया, बिपिन बिहारी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन पांडेय, टीम एलवीएम के मनोज अग्रवाल, अमित सांवला, प्रसून उपाध्याय, अमरदीप श्रीवास्तव, सुभाष त्रिपाठी आदि ने दीप जलाए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों में दीपचंद्र, मनोज शाक्य, ऋतुल त्रिपाठी, क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय, सभासद प्रदीप नगरिया ने भी दीप जलाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजे फूल, जले दीप, जगमग हुआ चौराहा
झांसी। जिला उद्योग महिला व्यापार मंडल, आर्ट ऑफ लिविंग झांसी चैप्टर, विश्व सिंधी सेवा संगम महिला विंग, जिये मुहिंजी सिंध महिला विंग व करणी सेना के संयुक्त तत्वावधान में पं. परमानंद चौक (जेल चौराहे) पर रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। चौराहे को फूलों से सजाया गया और चारों ओर दीप जलाए गए। कंचन आहूजा की अगुवाई में यहां 1001 दीप जलाए गए। महिलाएं रानी के वेश में नजर आईं। इस अवसर पर गीतांजलि सहाय, पुष्पा हिरवारकर, मेघा, ऊषा सचान, ममता यादव, ऊषा सेन, आशा कारनानी, कुसुम साहू, वसुधा प्रेमानी, चंदा अरोरा, डा. दीपिका त्रिपाठी, माला राय समेत जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक जैन, जीतू सोनी, अनुज मुड़िया, प्रदीप त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, मुकेश सोनी, जयकिशन प्रेमानी, रामजी गुप्ता, राधेश्याम लक्षकार, आकाश साहू, अनूप जैन आदि मौजूद रहे।
मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी...
झांसी। बीकेडी से सीपरी बाजार जाने वाले मार्ग पर अक्षय जन सेवा समिति की ओर से दीप प्रज्ज्वलित किए गए। समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी की अगुवाई में यहां महिलाओं ने रानी का वेश धारण कर वीरांगना को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मोहन सिंह, अरुण पचौरी, संजीव शर्मा, साधना गोस्वामी, ज्योति अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सीमा शर्मा, इं. मयंक श्रीवास्तव, पूनम अवस्थी, अनिल विश्वकर्मा, संतोष कुमार, जयश्री गुप्ता, विवेक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
फूलों से सजाया और जलाए दीप
झांसी। गायत्री परिवार के सदस्यों ने खंडेराव गेट से पंचकुइयां के मांग के डिवाइडर को फूलों से सजाया और उस पर कतारबद्ध दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के कुमार वैभव तिवारी, संजीव खरे, दीपचंद्र साहू, विजय गोपाल श्रीवास्तव, राजेंद्र द्विवेदी, पवन ओझा, दयाराम कुशवाहा, सुखवासी वानप्रस्थी, आदित्य श्रीवास्तव आदि समेत टीम एलवीएम के प्रशांत मिश्रा, द्वारकेश गुप्ता, अरविंद ओझा, राजेश श्रीवास्तव, नवल किशोर गुप्ता, आदिल श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रानी के सम्मान में जलाए 1,100 दीप
झांसी। बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन की ओर से बीकेडी चौराहे की साज सज्जा कराई गई और यहां 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष विवेक स्वामी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में अनूप सहगल, वरुण कोहली, विकास कुशवाहा, घनश्याम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अमित राय, अमित माहौर, मोनू थापक, अंकित पटेल, बाबू सिंह कुशवाहा, अतुल, विष्णु थापक, बंटू मिश्रा, मधुकर निरंजन, जीवन सिंह, नीरज कुशवाहा, दिलीप चौरसिया, पवन दुबे, हनी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
जन्मोत्सव पर रोशन रहे विवाह घर
झांसी। भले ही शादियों की अभी शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन रानी की जयंती पर बृहस्पतिवार को सभी विवाह घर जगमग नजर आए। बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन की ओर से सभी विवाह घरों में रंगबिरंगी रोशनी बिखेरी गई और दीप /मोमबत्ती जलाए गए।
राजा की समाधि पर हुई दीपांजलि
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर लक्ष्मी ताल के पास स्थित राजा गंगाधर राव की समाधि पर दीपांजलि आयोजित की गई। इस अवसर पर रामराजा सरकार सेवा समिति के अध्यक्ष पं. अमर सिद्ध की अगुवाई में यहां पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी, विजय लाहौरी, अनूप जैन, सुरेंद्र साहू, पवन तिवारी, रेशू उपाध्याय, बिपिन अग्रवाल आदि ने दीप जलाए।
रानी ने किए फिरंगी सेना के दांत खट्टे
झांसी। सूद कॉलोनी में जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बच्चों ने फिरंगी सेना व रानी का वेश धारण किया और 1857 के संग्राम का दृश्य प्रस्तुत किया। कॉलोनी के मुख्य पार्क में दीपों से भारत का मानचित्र बनाया गया और चारों ओर दीप जलाए गए। इसके अलावा पूरी कॉलोनी रंगबिरंगी रोशनी से जगमग नजर आई। इस अवसर पर बीपी साहू, ऋषि चड्ढा, आनंद अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, लिली जैन, माला अग्रवाल, शशि साहू, रागिनी दुबे, सीमा आदि मौजूद रहीं। रानी और फिरंगी सेना के वेश में मास्टर राघव, व्योम, हर्ष, आरव, लकी, परी, नेहा, आराध्या, ओजस्विनी, अरवेजा आदि नजर आईं। यहां लोगों को रानी की गौरवगाथा भी सुनाई गई।
चौराहे पर सजाई रंगोली
झांसी। गहोई जागृति महिला क्लब की प्रिया सेठ, कल्पना खर्द, लिपि बरसैंया, रश्मि बड़ोनिया, ममता नीखरा, प्रीति नीखरा, माही गुप्ता, उमा गुप्ता, रचना कुदरया ने इलाइट चौराहे पर दीपांजलि दी। यहां कक्षा सातवीं की छात्रा अदृश्या रानी के वेश में नजर आईं। चौराहे के चारों ओर रंगोली सजाई गई और विद्युत छठा बिखेरी गई।
पीतांबरा कॉलोनी में गूंजे जयघोष, स्वामीधाम में दीपदान
झांसी। पीतांबरा कॉलोनी में दीपदान का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने रानी का वेश धारण कर वीरांगना के जयघोष का उद्घोष किया। इस अवसर पर वैशाली पुंशी, चंद्रभान राय, अंचला पटेल, निहारिका श्रीवास्तव, शारदा पटेल, श्वेता श्रीवास्तव, जय द्विवेदी, सीमा, अनु शिवहरे, बाला प्रसाद पटेल, सुमित खरे, जितेंद्र गुप्ता, रमाशंकर, सुरेश श्रीवास्तव, उमेश द्विवेदी, विनोद साहू, राकेश गुप्ता, केशव प्रसाद, अमित सक्सेना, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, स्वामीधाम कॉलोनी में भव्य आतिशबाजी हुई व दीप जलाए गए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पं. मनोज थापक, संरक्षक पुरुषोत्तम स्वामी समेत कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे।

बाजार में हुई दीपांजलि
झांसी। सराफा बाजार दीक्षित बाग व्यापार मंडल की ओर से बाजार में दीपांजलि आयोजित की गई। इस अवससर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू सोनू, मुकेश बंटी सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, महेश कुशवाहा, आशीष त्रिपाठी, मोनू सोनी, चुन्ना सोनी, शैलेंद्र सोनी, विकास सोनी, शशांक श्रीवास्तव, अमन सोनी, सोनू रावत आदि मौजूद रहे। इसके अलावा महानगर के अन्य बाजारों में दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। सराफा बाजार जगमग नजर आया। यहां दुकानों के बाहर दीप जलाए गए।

Rani jayanyi celebration every place burn deepak

Rani jayanyi celebration every place burn deepak- फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed