फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rani janostav program in jhansi

दुकानों के बाहर जलेंगे दीप, रानी के जन्मोत्सव पर रोशन होंगे बाजार

Mon, 02 Nov 2020 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
rani janostav program in jhansi
rani janostav program in jhansi
झांसी। अमर उजाला की ओर से इस बार भी महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। व्यापार मंडल भी लगातार इस आयोजन से जुड़ते जा रहे हैं। वीरांगना के जन्मोत्सव पर महानगर के सभी बाजार भी जगमगाएंगे। कारोबारी प्रतिष्ठानों के बाहर व्यापारी दीप और मोमबत्ती जलाएंगे। साथ ही रंगबिरंगी झालरों से प्रतिष्ठान सजाए जाएंगे। बाजारों में प्रमुख स्थानों पर दीपांजलि के जरिये व्यापारी रानी लक्ष्मीबाई के प्रति श्रद्धा प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

गुलामी की जंजीरों में जकड़े भारत के हर नागरिक को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने गौरव का एहसास कराया था। स्वराज्य के लिए पहला संग्राम झांसी की धरती पर सन 1857 में रानी लक्ष्मीबाई की अगुवाई में शुरू हुआ था। ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’ के अंतिम शब्दों के साथ वीरांगना ने हंसते - हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। यही वजह है कि झांसी में रानी का स्थान देवी तुल्य है और उनके जयंती को महापर्व की तरह माना जाता है। इस महान दिन को अमर उजाला और भी यादगार मनाने जा रहा है। 19 नवंबर को घर-घर में दीप जलाए जाएंगे। सड़कें, चौराहे और बाजार में रोशनी बिखेरी जाएगी। जगह-जगह दीपांजलि होगी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर व्यापारी अपने घरों के साथ-साथ कारोबारी प्रतिष्ठानों में दीप व मोमबत्ती जलाएंगे। इसके अलावा बाजारों के प्रमुख स्थानों पर दीपांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। व्यापार मंडल की ओर से इसकी तैयारियां जारी हैं। - विजय जैन, प्रदेश अध्यक्ष - जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी और झांसी, दोनों एकदूसरे की पूरक हैं। रानी से ही झांसी की पहचान है। ऐसे में रानी का जन्मदिन हमारे लिए किसी महापर्व से कम नहीं है। रानी का जन्मोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सराफा बाजार की प्रत्येक दुकान पर दीप जलाए जाएंगे। - मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष - सराफा व्यापार कमेटी
सुभाष गंज के सभी व्यापारी और कारोबारी प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले स्टाफ के सभी सदस्य रानी के जन्मोत्सव पर अपने-अपने घरों के बाहर दीप जलाएंगे। साथ ही दुकानों को रोशन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। तैयारियां तेजी से जारी हैं।
- अजय खुराना, अध्यक्ष - सुभाष गंज व्यापार मंडल
महानगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के कारोबारी भी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। जिले के सभी कारोबारी दीप प्रज्ज्वलित कर रानी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट करेंगे। व्यापारियों के बीच इस पर सहमति बन गई है।
- जीतू सोनी, प्रदेश महामंत्री - उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल
सदर बाजार के मुख्य चौराहे पर स्थापित रानी की प्रतिमा की व्यापार मंडल की ओर से साज सजावट कराई जाएगी। पूरे बाजार को रंगबिरंगी झालरों से सजाया जाएगा। साथ ही सभी व्यापारी अपने घरों के बाहर दीप जलाकर वीरांगना के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे।
- मनोज विजय, अध्यक्ष - छावनी व्यापार मंडल
मालिनों के तिराहे से लेकर रामलीला मंच तक सजावट की जाएगी। हर दुकान के बाहर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपांजलि का कार्यक्रम भी होगा। सभी व्यापारी रानी के जन्मोत्सव को लेकर उत्साहित हैं। झांसी के लिए 19 नवंबर की तारीख सबसे खास है।
- राजीव नगरिया, महामंत्री - बड़ाबाजार व्यापार मंडल
गणेश चौराहा व्यापार मंडल का हाल ही में गठन हुआ है। रानी का जन्मोत्सव व्यापार मंडल का पहला आयोजन होगा। इसे लेकर सभी में उत्साह है। 19 नवंबर को सभी अपनी दुकानों के बाहर तो दीप जलाएंगे ही। साथ ही गणेश चौराहे पर सामूहिक दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

- सरदार कृष्णपाल सिंह, अध्यक्ष - गणेश चौराहा व्यापार मंडल
ऐसे आयोजनों के जरिये आज की पीढ़ी को इतिहास के महान लोगों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाने का मौका मिलता है। यही वजह है कि युवा व्यापारी रानी के जन्मोत्सव को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। दीपांजलि के साथ-साथ अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।
- अनुज मुड़िया, जिला महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) - उप्र उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed