फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani had increased the value of every woman, on her birth anniversary, people would praise her

रानी ने बढ़ाया था हर नारी का मान, जयंती पर जन-जन करेगा गुणगान

Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rani had increased the value of every woman, on her birth anniversary, people would praise her
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती को लेकर झांसी के लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘अमर उजाला’ की ओर से होने वाले आयोजनों का समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार हिस्सा बनते जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार अपनी रानी का जन्मदिन यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की शुरुआत दीपावली से ही कर दी जाएगी। रानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके झांसी में 15 दिनों तक रौनक छाई रहेगी। दिवाली पर सजाई जाने वाली झालरें 19 नवंबर के बाद ही उतारी जाएंगी। इसके अलावा नवंबर में माह में झांसी में दो बार दिवाली मनाई जाएंगी। रानी के जन्मोत्सव पर घर-घर दीप जलाए जलेंगे और रंगोलियां सजेंगी।
विज्ञापन

झांसी के हर वर्ग की अपनी रानी में गहरी आस्था है। यही वजह है कि झांसी के लिए रानी की जयंती किसी त्योहार से कम नहीं है। इस बार 15 दिनों तक रानी की जयंती की रौनक छाई रहेगी।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार
झांसी इस बार अपनी रानी का जन्मदिन यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की शुरुआत दीपावली से ही कर दी जाएगी। 19 नवंबर तक झांसी जगमग रहेगा।
- नवनीत जोशी
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने शौर्य के बलबूते पर पूरी दुनिया में भारत की नारी का मान बढ़ाया था। उनके जन्मदिन पर घर-घर दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीता अहिरवार
झांसी की पहली पहचान रानी से ही है। रानी की वजह से हमें हर समय झांसी के होने पर गर्व होता है। जन्मदिन पर पूरी झांसी अपनी रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेगी।
- समीक्षा यादव
रानी के जन्मदिन पर झांसी में पंद्रह दिनों तक रौनक नजर आएगी। दीपावली की झालरें रानी के जन्मदिन के बाद उतारी जाएंगी। 15 दिनों तक जगमग बनी रहेगी।
- अखिलेश कुमार
महारानी लक्ष्मीबाई का नाम पूरे देश में हर झांसी वाले का मान बढ़ाता है। उनके जन्मदिन को भव्यता से मनाकर झांसी उनके प्रति अपनी अगाध आस्था प्रकट करेगा।
- राहुल यादव
नवंबर माह में झांसी में दो बार दिवाली मनाई जाएगी। रानी के जन्मदिन पर 19 नवंबर को भी दीपावली जैसी रौनक रहेगी। दीप जलाए जाएंगे और रंगोलियां सजाई जाएंगी।

- अर्चना वर्मा
19 नवंबर की तारीख महिलाओं के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। रानी जयंती पर होने वाले आयोजनों से बच्चों को भी जोड़ा जाएगा। ये उनके लिए बेहद प्रेरणास्पद रहेगा।
- सरला मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed