{"_id":"67df160846e7fe7f5805d0f5","slug":"rani-durgavati-and-kali-tandava-came-alive-in-the-dance-drama-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-518418-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नृत्य नाटिका में जीवंत हुईं रानी दुर्गावती, काली तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नृत्य नाटिका में जीवंत हुईं रानी दुर्गावती, काली तांडव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह रहीं।
अध्यक्षता प्राचार्या अनुभा श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य से किया। इसके बाद प्रथम सत्र में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर मेधावी छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका मनु का विमोचन किया। समारोह में छात्राओं ने रानी दुर्गावती पर नृत्य नाटिका, राधा कृष्ण की होली, काली तांडव नृत्य, दक्षिण भारत का ग्रुप डांस, भोजपुरी गीत की प्रस्तुति से मनोरंजन किया। इस अवसर पर नीलम चौधरी, डॉ. ज्योति सिंह गौतम, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. दीप सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।