फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani birthday decoration house

रॉयल टावर में गूंजेगी रानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा, सजेंगे घर

Tue, 10 Nov 2020 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rani birthday decoration house
झांसी। अपने शौर्य और वीरता से झांसी की माटी का गौरव बढ़ाने वाली रानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव मनाने के लिए हर वर्ग लगातार आगे आ रहा है। अमर उजाला के आयोजन से जुड़कर शिवपुरी रोड स्थित रॉयल टावर के लोगों ने भी रानी की गौरवगाथा का गुणगान करने की तैयारी शुरू कर दी है। कॉलोनी में रानी के जन्मोत्सव पर उनकी शौर्ययात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही घरों को रंगीन लाइटों से रोशन किया जाएगा और रंगोली सजाई जाएगी। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों में रानी के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। रानी के जन्मोत्सव पर कॉलोनी में दीपांजलि भी की जाएगी। साथ ही पार्क में लोग विविध आयोजन करेेंगे। इस मौके पर बच्चे भी रानी स्वरूप बनकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। लोगों ने आयोजन को लेकर संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

----------
रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी का गौरव बढ़ाया है। उनके जन्मोत्सव पर कॉलोनी में भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।- रश्मि सिंह
-----------
रानी की शौर्यगाथा सबको गौरवान्वित करती है। रानी के जन्मोत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। कॉलोनी में रानी की शौर्ययात्रा निकाली जाएगी।- श्वेता अग्रवाल
विज्ञापन

-------
महरानी लक्ष्मीबाई ही झांसी की शान हैं। ऐसे में उनका जन्मोत्सव मनाना भी गौरव का क्षण है। कॉलोनी में जन्मोत्सव पर दीपांजलि की जाएगी।- कविता झा
---------
महापुरुषों का जन्मोत्सव और पुण्य तिथि मनाने का अवसर भी सौभाग्य से आता है। रानी के जन्मोत्सव पर कॉलोनी में रंगोली बनाएंगे।- संध्या जैन
----------
महारानी ने अंग्रेजों को पटखनी दी। उनके जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन होगा। इस मौके पर घर-घर में रंगीन झालरों से रोशनी की जाएगी।- अलका साहनी
--------
रानी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बच्चों ने भी जन्मोत्सव के लिए नाटिका तैयार करना शुरू कर दिया है।- शोभा खरे
----------
रानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव 19 नवंबर को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कॉलोनी में इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है।- आरती शर्मा
-----------
महारानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा का गुणगान करेंगे। कॉलोनी के पार्क में रोशनी होगी। साथ ही दीपक जलाकर रानी को नमन करेंगे।- सारिका वर्मा
--------
इस बार दीपावली दो बार मनाई जाएगी। पहली 14 नवंबर को और दूसरी 19 नवंबर को मनाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।- रागिनी सिंह
-------
महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस पूरे देश में मनाया जाए। इसके लिए झांसी के जनप्रतिनिधियों को पहल करनी चाहिए। पूरे देश में रानी की वंदना हो।- हर्षिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed