फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rani birthday celebrate in peetambara enclave

पीतांबरा इंक्लेव में भी धूमधाम से मनाई जाएगी रानी की जयंती

Sat, 07 Nov 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rani birthday celebrate in peetambara enclave
झांसी। 19 नवंबर को लक्ष्मीबाई की जयंती पीतांबरा इंक्लेव में भी धूमधाम से मनाई जाएगी। कॉलोनी में भी वीरांगना की जयंती को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। कॉलोनी को दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की जाएगी। बच्चों को देश की आजादी के महत्व के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने समझाया जाएगा कि किस तरह रानी ने अपने पराक्रम का परिचय देकर अंग्रेजों के साम्राज्य को हिला कर रख दिया था। बहुत सीमित साधनों के बावजूद रानी ने हौसले और योजनाबद्ध तरीके से अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। उनसे झांसी समेत सभी देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके जन्मोत्सव पर इंक्लेव में मिष्ठान का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी की रानी ने अपना सबकुछ देश की सेवा में अर्पण कर दिया। अब हमारा दायित्व है कि उनके जन्म दिवस को भव्यता से मनाएं। - केपी मिश्रा।
महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिवस झांसी के लिए गौरव का दिन है। उनकी जयंती को कॉलोनी के लोगों संग मिलकर धूमधाम से मनाएंगे। - प्रदीप।
झांसी ही नहीं, देश के इतिहास में उनका जन्मदिन सबसे महत्वपूर्ण तिथि है। दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करूंगी। - मनीषा।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उनका जन्मोत्सव हम सभी लोग पूरे उत्साह व धूमधाम से मनाएंगे। मिष्ठान भी बांटेंगे। - वंदना।
जयंती पर हम सभी लोग दीपांजलि करेंगे। इस प्रकार के आयोजन से बच्चे अपने देश की गौरव गाथा से जुड़ते हैं और उनका महत्व समझते हैं। - ममता सिंह।
झांसी की रानी ने देश की आजादी के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है। उनकी जयंती पर घर का कोना-कोना दीपों से रोशन कर देंगे। - एसके श्रीवास्तव।
महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य ने झांसी को विश्व में अलग ही पहचान दिलाई है। रंग-बिरंगी झलरों से घर, कॉलोनी को सजाकर जयंती मनाएंगे। - राजेश साहू।
रानी के जन्मोत्सव पर हम सभी लोग घरों में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। उनके शौर्य को नमन कर बच्चों को दीपांजलि के लिए प्रेरित करेंगे। - बीपी पटेल।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अहम योगदान है। उनकी जयंती पर युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात करे। - चंद्रभान राय।
मऊरानीपुर। देश ही नहीं विदेशों तक में अपनी वीरता और शौर्य के लिए पहचाने जाने वाली झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मोत्सव इस बार यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमर उजाला के साथ मिलकर तहसील प्रशासन, विभिन्न संस्थाएं, संगठन और आमजन बेहद भव्यता के साथ जन्मोत्सव सप्ताह के रूप में 13 से 19 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

दीपावली की तरह इस बार रानी की जयंती में भी क्षेत्र को दीपों से रोशन किया जाएगा। रानी के जन्मोत्सव पर चौराहों की सजावट के साथ-साथ विभिन्न साप्ताहिक आयोजन किए जा रहे हैं। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों व विद्यालय प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें 13 नवंबर से 19 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर को संगोष्ठी, 14 को रन फॉर मऊरानीपुर, 15 को कवि सम्मेलन, 16 को मौनिया नृत्य, 17 को सांस्कृतिक प्रोग्राम व रंगोली प्रतियोगिता, 18 को कथक नृत्य व रानी झांसी के जीवन पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता रहेंगी। रानी झांसी के जन्मदिन 19 नवंबर को दोपहर में रानी झांसी की झांकी के साथ रैली व शाम को स्कूली कार्यक्रम और 5100 दीपों से दीपांजली दी जाएगी। बैठक में डॉ. नंदनी दुबे, सुनीता साहू, राधा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, गीता रूसिया, संचित पहारिया, संगीता पुरवार, दीपू मोदी, अखिलेश सेठ, सीपी गुप्ता, राहुल सिंह, जितेंद्र कुमार पांडेय, अशोक कुमार गुप्ता, बैजनाथ तिवारी, पंकज सिंह, जगदीश पहारिया, केबीएल माहेश्वरी, शिवशंकर मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ. संतोष कुमार दुबे, आशीष कौशिक, नंदकिशोर रावत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed