फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ran away angry, remembered home and returned

Jhansi News: नाराज होकर भागा, घर की याद आई तो लौट आया बाल मजदूरी कर रहा नाबालिग आरपीएफ की शरण में पहुंचा

Mon, 05 Aug 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ran away angry, remembered home and returned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। जिले का रहने वाला नाबालिग घरवालों से नाराज होकर उरई पहुंच गया था। यहां वह एक घर में बीते कई दिनों से रहकर भैंसों की देखभाल कर रहा था। शनिवार को घर की याद आई तो नाबालिग वहां से भाग निकला और आरपीएफ उरई के पास जा पहुंचा। इसके बाद आरपीएफ ने श्रम विभाग को जानकारी देकर किशोर को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।

उरई आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार यादव कि शनिवार को झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र का एक नाबालिग आरपीएफ थाने पहुंचा। उसने सहायक उप निरीक्षक कोमल सिंह को बताया कि वह एक अगस्त को चुर्खी में नीरज सिंह के यहां घर में गाय भैंस की सेवा का काम करने आ गया था लेकिन अब उसे अपने घर जाना है। लेकिन उसे नहीं पता कि वह झांसी कैसे पहुंचेगा। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि बच्चे के बताए हुए झांसी के पते पर संपर्क किया गया है। इसके साथ ही उरई श्रम विभाग को मामले की जानकारी दी गई है। इस पर वह उरई निवासी डेरी संचालक के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, किशोर को चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed