फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ramraja mandir two employees corona positive

रामराजा मंदिर के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले

Mon, 05 Apr 2021 09:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
ramraja mandir two employees corona positive
ramraja mandir two employees corona positive - फोटो : DEHAT
ओरछा। धार्मिक नगरी ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर में कार्यरत दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया आननफ ानन जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर को सैनिटाइज करने के बाद इस इलाके को निवाड़ी जिला कलेक्टर ने कंटेनमेंट जॉन घोषित कर दिया है ।
विज्ञापन

बीते रोज श्रीरामराजा मंदिर में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी व बच्चे के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन व मंदिर प्रबंधन हरकत में आया और आज सोमवार को मेडिकल टीम ने मंदिर में कार्यरत करीब 17 कर्मचारियों की कोरोना जांच की । इसमें दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, हालांकि एक दिन पहले मंदिर के जिस कर्मचारी की पत्नी व बच्चा कोरोना संक्त्रस्मित निकले थे, उसकी रिपोर्ट निगेटिव निकली है। कोरोना संक्त्रस्मित दोनों मंदिर कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना संक्त्रस्मण के मद्देनजर 31 मार्च से श्रीरामराजा मंदिर में जिला कलेक्टर आशीष भार्गव के आदेश से दर्शनार्थियों का प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को मंदिर के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद श्रीरामराजा मंदिर में आगामी आदेश तक दर्शनार्थियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। मंदिर परिसर में मौजूद सभी प्रतिष्ठानों को बंद करवाकर इस इलाके को सैनिटाइज कर कंटेनमेंट जॉन घोषित किया गया है । पूरे क्षेत्र को बंद कर इस क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है । मंदिर व्यवस्थापक एवं तहसीलदार रोहित वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्त्रस्मण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए बार बार मंदिर बंद करना पड़ रहा है। उनका कहना है दर्शन करने आने वाले लोग भी नियमों का पालन नहीं करते हैं। लोग मंदिर में चढ़ाने के लिए फू ल मालाएं प्रसाद लेकर भी आते हैं, यदि कोई संक्त्रस्मित व्यक्ति यह चीजें लेकर आ रहा है तो इनसे संक्त्रस्मण का खतरा रहता है। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करते हैं। इन सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद प्रशासन ने श्रीरामराजा मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि श्री रामराजा मंदिर में पूजा परंपरागत तरीके से पूरे विधिविधान से रोज की तरह पुजारियों द्वारा की जाएगी । सुबह बाल भोग आरती, दोपहर राज भोग आरती होगी और शाम 8 बजे संध्या व रात 10.30 बजे शयन आरती के बाद सरकार शयन करेंगे । मंदिर की पूजा में कोई फेर बदल नहीं किया गया है । मंदिर के दोनों द्वार बंद कर केवल दर्शनार्थियों का प्रवेश रोका गया है अंदर दरबार खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed