फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ram barat in vivah panchmi

विवाह पंचमी पर धूमधाम से निकलेगी राम की बारात

Sun, 09 Dec 2018 12:53 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 09 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
ram barat in vivah panchmi
ram raja mandir orchha - फोटो : demo
भगवान श्री राम और सीता जी के विवाह का पर्व विवाह पंचमी 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। महानगर के सभी राम मंदिरों में विवाहोत्सव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। शहर में पसरट गली स्थित रघुनाथ जी मंदिर, सीपरी के रघुनाथ जी मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों से भगवान राम की भव्य बारात निकाली जाएगी। वहीं, मेहंदी बाग स्थित राम जानकी मंदिर से 11 दिसंबर को बारात निकाली जाएगी।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को जनकपुर में भगवान राम का विवाह राजा जनक की पुत्री सीता जी से हुआ था। श्री राम द्वारा सीता स्वयंवर में शिव धनुष को भंग करने के बाद जनक जी ने अयोध्या में अपने दूत भेजे थे और राजा दशरथ से बारात लाने का आग्रह किया था। जिसके बाद अयोध्या से धूमधाम से बारात जनक पुरी गयी थी। परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धालु हर साल पंचमी पर मंदिरों से भगवान श्री राम की बारात निकालते हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी ने बताया कि  पंचमी पर इस बार श्रवण नक्षत्र है, जो शुभ है।
विज्ञापन


पांच दिन का रहता है विवाहोत्सव
श्री राम - सीता जी का विवाहोत्सव मंदिरों में पांच दिन मनाया जाता है। पंचमी से पहले मंडप सजता है और कच्चा खाना श्रद्धालु खाते हैं। इसके बाद बारात निकाली जाती है। रात में भांवरे, पांव पखराई सहित कई रस्में निभायी जाती है। अगले दिन कुंवर कलेवा व वैवाहिक गारियां गायी जाती है। इसके बाद भंडारा तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते है। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार विवाह पंचमी पर शादी व मांगलिक कार्य शुभ रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीले चावल देकर दिया जाएगा आमंत्रण
भगवान श्री राम विवाहोत्सव समारोह महासमिति की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 12 दिसंबर को महानगर में श्री राम की बारात निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए लोगों को पीले चावल दस दिसंबर को बांटे जाएंगे। बारात में हाथी, घोड़ों व बग्गी पर भगवान और देवी देवताओं के स्वरूप विराजमान होंगे। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, पंकज पाराशर, विनोद अग्रवाल, विशाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, पिंटू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed