फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   raksha bandhan

सुरक्षित रहे भाई, इसलिए बहना सैनिटाइज राखी बांधेंगी उसकी कलाई

Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan
राखी खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : DEHAT
झांसी। कोरोना काल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों में कोरोना का डर जरूर है लेकिन वह सतर्क और सुरक्षित तरीके से त्योहार की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर बाजार में दुकानें सजाए दुकानदार जहां राखियों के पैकेट और लिफाफे सैनिटाइज करके ग्राहकों को दे रहे हैं वहीं खरीदारी करने निकलीं महिलाएं भी अपने साथ सैनिटाइज लेकर चल रहीं और राखियों को सैनिटाइज करने के बाद ही अपने साथ ले जा रहीं हैं। उधर, कोरोना के चलते अबकी दुकानों में पैकिंग वाली राखियां अधिक हैं। लोग भी इन्हें ही पसंद कर रहे हैं। सीपरी बाजार में राखी विक्रेता नीरज डंडौदिया ने बताया कि भाई-बहन के अटूट प्रेम का यह पर्व फीका न रहे इसके लिए सभी ग्राहकों को अधिकांश राखियां पैकिंग में बेची जा रही हैं। इसके अलावा सभी राखियों और लिफाफों को सैनिटाइज करके दिया जा रहा, ताकि कोरोना का संक्रमण न रहे। राखी विक्रेता कुलदीप ने बताया कि ग्राहकों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए और बार-बार हाथ लगने से राखियों को संक्रमण से दूर रखने के लिए दुकान के अलावा ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार डिजाइनर पेयर राखियों की वैराइटी के साथ, कुंदन और मिक्स एंड मैचिंग राखियां महिलाओं को भा रही हैं। राखियों के साथ-साथ पूजा थाल स्पेशल वैराइटी भी खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा भाभी के लिए साड़ी की मैच वाले लुंबे भी हैं। इलाइट चौराहे पर रहने वाली देवी ने कहा कि मैचिंग राखियों की वैराइटी अच्छी है।
विज्ञापन

------
राखी से लेकर दीपक तक, पूजा की थाली है बेहद सुंदर
बाजार में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने और रक्षाबंधन की पूजा के लिए स्पेशल डेकोरेट पूजा थाली भी उपलब्ध है। इसमें भगवान श्री गणेश का फोटो, हल्दी, रोली, चंदन, चावल और मिश्री के अलावा सुंदर राखियां भी सजाई गई है। थाली का रेट 150 रुपये लेकर 250 रुपये तक है। सीपरी बाजार में पूजा की थाली पसंद कर रही बैंकर्स कालोनी की सुखदेवी और संकल्प राय ने बताया कि कोरोना से बचाव करते हुए त्योहार पूरे जोश से मनाएंगे।
विज्ञापन

-------
बच्चों के लिए बाइक स्पेशल और कार्टून राखियां
रक्षाबंधन पर बच्चों को डोरेमॉन और मोटू-पतलू वाली राखियां तो पसंद आती ही हैं। इस बार बाजार में उनके लिए बाइक जैसी दिखने वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा लाइट वाली राखियां भी हैं। इनकी कीमत 30 से 70 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मोदी इफैक्ट : बाजार में आई मोदी स्पेशल राखियां
बाजार में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पेशल राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। रेशम के धागों के अलावा ब्रेसलेट स्टाइल की यह डिजाइनर राखी मोदी प्रेमियों के साथ भाजपा से जुड़े भाइयों के लिए भी खास है। इसकी कीमत 50 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed