फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rakhsa pariyona must be function soon

रक्सा पेयजल योजना जल्द की जाए शुरू

Thu, 04 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 04 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
rakhsa pariyona must be function soon
झांसी। रक्सा पेयजल योजना को शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में जल निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।
विज्ञापन



इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्सा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था हेतु बुंदेलखंड पैकेज से इक्कीस करोड़ की लागत से पेयजल योजना को मंजूरी दी गई थी, जिसके अंतर्गत ढिमरपुरा में टंकी एवं पंप हाउस को निर्माण हुआ है।  रक्सा क्षेत्र में पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है। परंतु विभागीय उदासीनता के कारण रक्सावासी आज भी पानी खरीद कर पी रहे हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता से पेयजल योजना के अभी तक चालू नहीं किए जाने तथा क्षेत्रवासियों को जल संयोजन नहीं दिए जाने के कारणों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन



इस पर अधिशासी अभियंता ए पी यादव ने बताया कि पाइप लाइन की टेस्टिंग करने का काम पूरा हो चुका है। नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े रक्सा फीडर की बिजली तीन दिन से न आने के कारण सप्लाई चालू नहीं हो पा रही है। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से इस संबंध में बात की। महाप्रबंधक ने बताया कि रक्सा फीडर को सीपरी बाजार खालसा सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद यहां की विद्युत संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी। इस दौरान प्रदीप जैन ने जनपद के 71 गांवों में स्थित हैंडपंपों में फ्लोराइड, आयरन व आर्सेनिक जैसे रासायनिक व अशुद्धियों से प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर जागरूक करने का आग्रह किया। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनीराम कुशवाहा ने रक्सा क्षेत्र में शीघ्र संयोजन देने की विभागीय प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता ने आठ जून को जूनियर हाईस्कूल रक्सा में शिविर लगाकर संयोजन देने व समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
 इस मौके पर डा सुनील तिवारी, बलवान सिंह यादव, प्रकाश चंद्र गुप्ता, अमीर चंद्र आर्य, घनश्याम झा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed