फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rakhi packet selling start in post office

डाकघरों में स्पेशल राखी लिफाफे की बिक्री शुरू

Tue, 14 Jul 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rakhi packet selling start in post office
डाकघरों में स्पेशल राखी लिफाफे की बिक्री शुरू खबर के साथ राखी लिफाफा
झांसी। रक्षाबंधन त्योहार के नजदीक आते ही डाक विभाग ने स्पेशल राखी लिफाफे की बिक्री को शुरू कर दिया है। राखी लिफाफा पूरी तरह से वाटरप्रूफ व सुगंधित है। विभाग द्वारा मंडल के तीनों प्रमुख डाकघर में बिक्री के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। लिफाफे की कीमत दस रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

तीन अगस्त को भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। लॉकडाउन होने के कारण देश में कम ही रेलों व बसों का संचालन हो रहा है। जिसके चलते शहर से दूर नौकरी व कामकाज करने वाले भाईयों का आना काफी मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में डाक विभाग ने हर बार की तरह इस बार भी मंडल के झांसी, ललितपुर व उरई के प्रमुख डाकघरों में रक्षाबंधन स्पेशल राखी की बिक्री को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक मुख्य डाकघर में अलग से काउंटर बनाया गया है। यह लिफाफा पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा। वहीं, रंगीन होने के कारण लिफाफा अन्य लिफाफों से अलग दिखता है। इस लिफाफे में राखी रखकर स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व सामान्य डाक से देश में कही भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के चलते मंडल के तीनों प्रमुख डाकघरों में स्पेशल राखी लिफाफे की बिक्री को शुरू कर दिया गया है। वाटरप्रूफ व सुगंधित होने के कारण यह हमेशा से पहली पसंद रहा है। लिफाफे की कीमत दस रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उग्रसेन, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed