फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rajnath give massege for election

- विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा संदेश दे गए राजनाथ

Thu, 18 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
rajnath give massege for election
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा संदेश दे गए राजनाथ
विज्ञापन

झांसी। सेना के राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व का शुभारंभ करने आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा संदेश दे गए। अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने योगी और उनकी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को कर्मयोग और भक्ति योग का समन्वय बताया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि घर की मुर्गी साग बराबर होती है, इसलिए आपको अनुमान नहीं होगा कि देश के अन्य प्रदेशों में योगी की अलग ही पहचान है। कानून-व्यवस्था और माफियाराज के खात्मे में आज यूपी की पूरे देश में चर्चा होती है। अपराधियों ने अपराध छोड़ दिया है या फिर वे प्रदेश छोड़ कर जा चुके हैं। योगी के नाम से अपराधियों की हार्ट बीट बढ़ जाती है। यूपी विकास के रास्ते पर तेज गति से दौड़ रहा है। उप्र में हाईवे पर युद्ध विमान उतर रहे हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। साथ ही कहा कि यूपी में ओडीओपी योजना का करिश्माई अंदाज में संचालन हुआ। उन्होंने अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ को बेहद सफल मुख्यमंत्री बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसे आगामी चुनाव की दृष्टि से बड़ा संदेश माना जा रहा है।
विज्ञापन

ऐन वक्त पर हुआ कार्यक्रम में बदलाव
झांसी। बुधवार को रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के झांसी आने का कार्यक्रम तो तय था, परंतु दोनों को अलग-अलग कार्यक्रमों में आना था। रक्षा मंत्री को राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व का शुभारंभ करना था और मुख्यमंत्री को 19 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेना था। योगी का मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचने का कार्यक्रम नहीं था। दोनों कार्यक्रम में एक-दूसरे से मुलाकात का भी समय निर्धारित नहीं था। लेकिन, बुधवार सुबह कार्यक्रमों में बदलाव हो गया। रक्षा मंत्री से पहले मुख्यमंत्री मुक्ताकाशी मंच पर पहुंच गए। मंच पर लोगों का अभिवादन करने के बाद वे बाहर पहुंच गए और रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का नाम लेने पर बजीं तालियां
झांसी। अपने उद्बोधन की शुरुआत में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने जिले के चारों विधायकों का नाम लिया, जबकि मुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लेकर विधायकगण शब्द का उपयोग किया। जबकि, राजनाथ ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में केवल सदर विधायक रवि शर्मा का नाम लिया, जिससे वहां माहौल एकदम गरमा गया। विधायक के समर्थकों ने तालियां बजाईं और नारेबाजी की।
बोले राजनाथ, पंखे ने भी जाहिर की खुशी
झांसी। राजनाथ जिस समय मंच से सरकार के कामकाज की सराहना कर रहे थे, उसी दरम्यान श्रोताओं के बीच रखा एक पंखा खराब हो गया और उसमें से तेज आवाज आने लगी। इससे कुछ देर के लिए व्यवधान हुआ। इस पर मुस्कुराते हुए राजनाथ ने कहा कि पंखा भी सरकार के प्रति खुशी जाहिर कर रहा है। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
मेक फॉर वर्ल्ड की ओर बढ़ रहा है देश
झांसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मेक इन इंडिया से आगे बढ़कर मेक फॉर वर्ल्ड की ओर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में डिफेंस कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए चाणक्य ने चंद्रगुप्त को महान शासन बनाया था। उन्होंने कहा कि पहले सीमा पर खतरे हुआ करते थे। फिर आतंकवाद औैर उग्रवाद, अब साइबर हमले और अंतरिक्ष के खतरे भी चिंता का विषय है। अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करते हुए आधुनिक सेना तैयार करनी होगी। जो सभी चुनौतियों का सामना कर सके। इसके लिए रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी है।

राजनाथ बोले ‘सिंहासन हिल उठे...’
झांसी। ‘सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी...’ पंक्तियां पढ़ते हुए राजनाथ ने कहा कि भले ही रानी की उम्र लंबी नहीं थी, परंतु उनकी शौर्यगाथा का कोई अंत नहीं है। जब रियासतें अंग्रेजों के सामने घुटने टेक रहीं थीं, तब वे खिलाफत में उठ खड़ी हुईं थीं। उन्होंने अपना सब कुछ खोया, परंतु मान-सम्मान नहीं खोने दिया। उन्होंने महिला होने को अपनी बाधा नहीं बनने दिया। उन्हीं की प्रेरणा का परिणाम है कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed