{"_id":"5f8df52f8ebc3e9bc03f5500","slug":"rajghat-river-damage-water-flowing-jhansi-news-jhs17906982","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट नहर फटने से खेतों में भरा पानी, ट्रैक्टर बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट नहर फटने से खेतों में भरा पानी, ट्रैक्टर बहा
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में गैस पाइपलाइल डालते समय अचानक राजघाट नहर फट गई। इससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने डेरा जमा लिया है। साथ ही मौके पर पीएसी की एक कंपनी तैनात कर दी गई है। सिंचाई विभाग व कंपनी के अधिकारियोें ने भी पहुंचकर आकलन किया।
जिले में एक कंपनी गैस पाइप लाइन डालने का काम कर रही है। इसके तहत रक्सा क्षेत्र के कोटखेरा गांव में भी पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। रविवार की रात भी काम के दौरान अचानक कोटखेरा गांव से निकली राजघाट नहर का बड़ा हिस्सा फट गया। चंद मिनट के अंदर पानी का बहाव गांव की तरफ पहुंच गया। देखते ही देखते आसपास के कई खेत जलमग्न हो गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि खेत पर रखा ट्रैक्टर भी बह गया। आवाज सुनकर ग्रामीण भी जाग गए। यह देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे लाखों लीटर पानी बहने का अनुमान लगाया जा रहा हैै। नहर टूटने की खबर मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह घटनास्थल के आसपास पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
गांव के भगवानदास, भज्जू यादव, उमाशंकर राजपूत, संतोष राय समेत कई किसानों के खेतों में दिन भर पानी भरा रहा। जिसे निकालने में वह जुट रहे। हालांकि, किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि फसल कट चुकी थी।
विज्ञापन
नहर कराई गई बंद
खबर मिलते ही सिंचाई विभाग के साथ कंपनी के अधिकारी भी पहुंच गए थे। तत्काल नहर का पानी रोक दिया गया था। इसके बाद भी दिनभर नहर से पानी निकलकर खेतों में पहुंचता रहा। नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को सही होने में एक सप्ताह का समय लगेगा। सिंचाई विभाग ने भी आकलन किया है।
पलींदा व परवई मार्ग का संपर्क मार्ग टूटा
नहर क्षतिग्रस्त होने के बाद काफी देर तक पानी भरा रहा। जिससे पलींदा व परवई गांव का संपर्क मार्ग टूट जाने के कारण ग्रामीणों को भी परेशानी हुई। वहीं, नहर भी बंद होने के कारण एक सप्ताह तक किसानों को परेशानी उठाना होगी।