फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rajarajeshwar Sahastrabahu God bless the world...

राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान करो विश्व का कल्याण...

Fri, 12 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rajarajeshwar Sahastrabahu God bless the world...
झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार को कलचुरि कलवार समाज के आराध्य और कुलदेवता राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन किया। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की। महानगर में निकाली गई शोभायात्रा में भी श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन

झांसी होटल चौराहा अब कहलाएगा सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के मौके पर कलचुरि कलवार समाज द्वारा झांसी होटल चौराहे के नामकरण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल, समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, व्यवसायी वीरेंद्र राय बसेरा ग्रुप, रामस्वरूप राय, श्रीराम राय, हरीश बीटू राय, जुगल शिवहरे, अवध बिहारी महाजन, पार्षद उमाशंकर राय, रामेश्वर राय, रमेश राय ने गणेश पूजन और भूमि पूजन किया। इसके साथ ही शिला पट्टिका का अनावरण किया गया। इससे पहले न्यू संगम गार्डन में रामधुन के माध्यम से कोरोना काल में दिवंगत हुए समाज बंधुओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विशाल राय ब्लू वेल्स, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सुमन राय, डॉ. केश गुप्ता, नीतू राय, विजय लक्ष्मी शिवहरे, पार्षद अंशू राय, पुष्पेंद्र राय, जगजीवन राय, सुरेंद्र राय, संजीव राय, मनी राय, बृजेंद्र राय, सालिगराम राय, दयाराम राय, मुरली राय, महेश राय, मोहन राय मौजूद रहेे।
विज्ञापन

-----------------
शोभायात्रा में गूंजे जयकारे
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह महासमिति और क्षत्रिय कलचुरि कलवार महासंघ द्वारा शंकर सिंह बगीचा स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष टीकमगढ़ सुधा वीरेंद्र राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शंकर और पार्वती के स्वरूप के साथ घोड़ों पर राजा के स्वरूप सवार थे। समाज के महापुरुष सुप्रसिद्ध फि ल्मी गीतकार स्वर्गीय श्यामलाल आजाद इंदीवर जी का चित्र एवं भगवान राजराजेश्वर के चित्र के साथ 251 कलशधारी महिलाओं ने अनूठी छटा बिखेरी। शोभायात्रा शंकर सिंह बगीचा से शुरू होकर गांधी रोड, रानी महल, मानिक चौक, सर्राफ ा, गंदी घर का टपरा, गोला कुआं होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। इससे पहले प्रात: काल भगवान सहस्त्रबाहु को पोशाक अर्पण कर पूजन किया। शोभायात्रा में सुरेंद्र राय, मुरली राय, ब्रज बिहारी राय, रमेश राय, कमल किशोर शिवहरे, अजीत राय, अंकित राय, महेश राय, राकेश राय, पार्षद अमन राय, नीलू राय, शालिग्राम राय, हरीश राय, राजू राय, अनूप शिवहरे, हरिशंकर शिवहरे, अरविंद राय मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
भगवान राजराजेश्वर को चढ़ाए पुष्प, किया रक्तदान
स्थानीय होटल में राष्ट्रीय कलचुरि जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा और कलचुरि महिला सभा के संयुक्त तत्वावधान में दीपदान और पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि नीतू राय, सीमा राय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केश गुप्ता, वर्षा राय ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर दीपदान किया। साथ ही कोरोना वायरस से पूर्ण रूप से निजात के साथ ही विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अर्चना जायसवाल, सुरेखा जायसवाल, अंजू शिवहरे, उषा, रेनू शिवहरे, करुणा शिवहरे, ज्योति ओमहरे, काजल राय, प्रियंका शिवहरे, वंदना जायसवाल, हेमा राय, रजनी शिवहरे, राखी शिवहरे, रमा राय, सुलेखा जायसवाल, अर्चना जायसवाल मौजूद रहे। इसके साथ ही सिद्धि विनायक ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के 10 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर ऋषभ राय, डॉ. दीपा, डॉ. एचपी, कपिल, सोमेश, शुभम, दीपेंद्र मौजूद रहे।
--------------
मेधावियों का किया सम्मान
कलचुरि कलार सर्ववर्गीय समाज द्वारा बड़ा बाजार रामलीला मंच पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर केएल राय, कृष्ण मुरारी राय, रामकृपाल राय, हृदेश राय ने समाल के वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान किया। इस मौके भारत भूषण राय, प्रेमकिशोर महाजन, राजबिहारी राय, रज्जनबाबू राय, चतुर्भुज राय, रामबाबू महाजन, राधे राय, रामकिशोर राय, रामकुमार महाजन, सुदर्शन शिवहरे, संदीप जायसवाल, वीके राय, जीतू शिवहरे, भरत राय, जयप्रकाश राय, दिलीप राय मौजूद रहे।

-------------
शिवहरे समाज ने किया समाजसेवियों का सम्मान
मुन्नालाल धर्मशाला में भगवान राजराजेश्वर की जयंती के मौके पर शिवहरे समाज समिति ने समाजसेवियों का सम्मान किया। इस मौके पर मानवकल्याण और समाज सेवा के लिए डॉ. डीएस गुता, पर्यावरणविद् एसएन गुप्ता, कैंसर फाउंडेशन की अंजू शिवहरे और सुबोध शिवहरे का सम्मान किया गया। इस मौके पर महिला आयोग सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल, जुगलकिशोर शिवहरे, प्रमोद शिवहरे, कनक शिवहरे, प्रेमनारायण शिवहरे, स्वामी प्रसाद शिवहरे, रामकुमार, निहाल चंद, नरेंद्र, मधुसुदन, दिलीप, आरके शिवहरे, विष्णु शिवहरे, केशव शिवहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed