{"_id":"6aab00cc555f26e7a40358de","slug":"raised-awareness-among-women-and-men-moth-news-c-420-1-mrn1003-13057-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महिलाओं व पुरुषों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महिलाओं व पुरुषों को किया जागरूक
Thu, 17 Sep 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ऑपरेशन जागृति, नशा मुक्ति अभियान और बहू-बेटी सम्मेलन के तहत बुधवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज और उप-निरीक्षक स्वाति चौधरी ने टीम के साथ इसमें भाग लिया।
उन्होंने क्षेत्रीय महिलाओं और पुरुषों को स्वावलंबन, सुरक्षा तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को घरेलू अत्याचार व हिंसा से बचाव के कानूनी अधिकार बताए। किशोरियों और बच्चियों के घर से पलायन रोकने तथा बाल मजदूरी प्रथा समाप्त करने पर समझाया गया। अधिकारियों ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की हिदायत दी। ग्रामीणों को विधवा पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभ व आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।