{"_id":"64933ded4d11ba4a7e0e49d6","slug":"rain-slows-down-the-pace-of-construction-of-gwalior-road-over-bridge-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-120236-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बारिश ने धीमी की ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बारिश ने धीमी की ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की रफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बारिश ने ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज की रफ्तार धीमी कर दी है। मौसम खराब होने से पिछले तीन दिन से काम तकरीबन ठप पड़ गया। वहीं, मानूसनी सीजन में इसके और धीमे पड़ जाने की आशंका है। हालांकि सेतु निगम अफसरों का कहना है बारिश से काम पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। उनका दावा है कि ओवरब्रिज की एक लेन जुलाई के आखिरी तक खोल दी जाएगी।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के काम ने मई माह से तेजी पकड़ी। पटरी के ऊपर काम करने के लिए रेलवे ने 15 जून से कॉशन लेना शुरू कर दिया लेकिन, इधर बीच खराब हुए मौसम ने इस तेजी में पानी फेर दिया। यहां काम बुरी तरह प्रभावित हो गया। रेलवे पटरी के ऊपर वेल्डिंग समेत अन्य कार्य कराए जा रहे थे लेकिन, अब यह काम काफी धीमा हो गया। इसी तरह उप्र राज्य सेतु निगम अपने हिस्से का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर चुका। इन दिनों एक ओर की सर्विस लेन तैयार की जा रही है। बारिश की वजह से यह काम भी रफ्तार से नहीं हो रहा है। परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि काम नियत समय के भीतर पूरा करने की कोशिश की जा रही है। रेलवे का काम खत्म होने पर जुलाई के आखिरी तक एक लेन खोलने की कोशिश की जाएगी।