फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rain problem

बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, जमकर बरसे मेघ

Sat, 20 Aug 2016 12:55 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 20 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
rain problem
rain - फोटो : demo pic
झांसी। सूखे की आग से झुलस रही बुंदेलखंड की धरती पर इस बार मेघ मेहरबान हैं। हालातों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल अब तक झांसी में 62.66 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। यह आंकड़ा जालौन में तो 137.76 फीसदी को पार कर गया है, जबकि ललितपुर जिले में 65.91 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। तीस सितंबर तक वर्षा होने का अनुमान है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार की बरसात से तीन साल का सूखा धुल जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन से शहर में झमाझम बरसात हो रही है। यह बरसात अकेले झांसी में ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी हो रही है। कभी रिमझिम, कभी झमाझम बरसात से न केवल तापमान गिर गया है, बल्कि मौसम भी सुहाना हो गया है। सावन के महीने में रक्षाबंधन के दिन तीन साल बाद पहली बार झमाझम बरसात हुई है। बृहस्पतिवार की रात तेज बरसात का सिलसिला लगातार जारी रहा। शुक्रवार को भी दिन भर बरसात होने से लोगों को उम्मीद जाग गई है कि पिछले तीन साल से लगातार सूखा झेल रही बुंदेलखंड की धरती इस बार पानी से तृप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को झांसी में 12.96 मिमी गिरा पानी
बुधवार को झांसी में 7.20 मिमी वर्षा के स्थान पर 5.20 मिमी और ललितपुर में 5.80 मिमी वर्षा के स्थान पर पानी नहीं बरसा। जालौन में औसत 8.30 मिमी वर्षा के स्थान पर 6.35 मिमी वर्षा हुई। बृहस्पतिवार को जालौन में 7.90 मिमी वर्षा के स्थान पर 25.53 मिमी, झांसी में 8.60 मिमी वर्षा के स्थान पर 12.96 मिमी और ललितपुर में 10.50 मिमी वर्षा के स्थान पर 23.66 मिमी वर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालौन में पानी ही पानी
झांसी में जून में वर्षा 276.20 मिमी होती है, जबकि 34.06 मिमी वर्षा हुई। जुलाई में 282.10 मिमी वर्षा के स्थान पर 309.22 मिमी हुई। अगस्त में 154.00 मिमी मानक के स्थान पर अब तक 103.30 मिमी वर्षा हुई है। जबकि जालौन में जून में वर्षा 242.70 मिमी होती है, लेकिन 87.06 मिमी वर्षा हुई। जुलाई में 106.20 मिमी वर्षा के स्थान पर 400.96 मिमी हुई। अगस्त में 131.00 मिमी मानक के स्थान पर अब तक 173.08 मिमी वर्षा हुई है। ललितपुर में जून में वर्षा 337.00 मिमी होती है, जबकि 27.32 मिमी वर्षा हुई। जुलाई में 339.50 मिमी वर्षा के स्थान पर 422.23 मिमी हुई। अगस्त में 170.30 मिमी मानक के स्थान पर अब तक 108.58 मिमी वर्षा हुई है।
 
अब तक मंडल में हुई इतनी बारिश
जालौन में 479.90 मिमी वर्षा होने का औसत है। अब तक 661.10 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो वर्षा का 137.76 प्रतिशत है। इसी तरह झांसी में 712.30 मिमी वर्षा होने का औसत है, जिसमें से अब तक 446.31 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो 62.66 प्रतिशत है। ललितपुर में 846.80 मिमी वर्षा होती है, जिसमें से अब तक 558.13 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो 65.91 प्रतिशत है।



किसानों को खरीफ में नुकसान
किसान लगातार खेती में नुकसान झेलता चला आ रहा है। पहले तीन साल तो फसल ही न के बराबर हुई। इस बार अच्छी बरसात होने के बाद भी किसान को खरीफ की फसल में नुकसान हो गया। तिल की फसल तो ज्यादा पानी बरसने के कारण बेकार हो ही गई है, उर्द और मूंग की फसलें भी ज्यादा पानी नहीं झेल पा रही हैं। उर्द की फसल में ग्रोथ हो जाएगी, लेकिन फसल या तो कमजोर होगी या फिर खराब हो जाएगी। मूंगफली के लिए यह पानी फायदेमंद साबित होगा। हां, उन किसानों को जरूर फायदा होगा, जिनके खेतों में जलभराव नहीं होता है।

यदि तीन- चार दिन से ज्यादा पानी बरसता है, तो उर्द व मूंग की फसल को काफी नुकसान होगा। केवल मूंगफली ही ऐसी फसल है, जिसमें पानी का बेहतर लाभ होगा।
- डॉ. बीआर मौर्य, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed