Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways prepared for fog: Frequency of ten trains changed, these trains will be cancelled from December 1

रेलवे ने कोहरे को लेकर की तैयारी: दस की आवृत्ति में बदलाव, एक दिसंबर से यह ट्रेनें रहेगी निरस्त

Fri, 12 Sep 2025 08:50 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 12 Sep 2025 08:50 AM IST
सार

उत्तर-मध्य रेलवे की छह ट्रेनों को एक दिसंबर से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। दो ट्रेनों को आंशिक निरस्त और 10 के संचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेनें कानपुर से होकर गुजरती हैं।

विज्ञापन
Railways prepared for fog: Frequency of ten trains changed, these trains will be cancelled from December 1
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे के दौरान सबसे ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होती हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर-मध्य रेलवे की छह ट्रेनों को एक दिसंबर से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। दो ट्रेनों को आंशिक निरस्त और 10 के संचालन में बदलाव किया गया है। यह ट्रेनें कानपुर से होकर गुजरती हैं।

विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन नंबर-14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक दिसंबर से 25 फरवरी तक, 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस भी इसी अवधि में निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता साप्ताहिक 15 दिसंबर से 27 फरवरी और 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। वहीं दैनिक चलने वाली ट्रेन नंबर- 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक दिसंबर से 28 फरवरी और 20452 नई दिल्ली-सोगरिया इसी अवधि में निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12177 हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच और 12178 मथुरा-हावड़ा एक दिसंबर से 23 फरवरी तक मथुरा-आगरा कैंट के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन

 

इनके संचालन में किया गया बदलाव

ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर-बरौनी दैनिक एक्सप्रेस एक दिसंबर से 26 फरवरी तक सोमवार व गुरुवार को, 11124 बरौनी-ग्वालियर दो दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर-11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार और रविवार, 11110 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस भी इसी अवधि में इन्हीं दिनों निरस्त रहेगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली 12033 और 12034 कानपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा चार ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



मरम्मत कार्य के लिए 14 ट्रेनें रेग्युलेट होकर चलेगी

प्रयागराज-कानपुर खंड में कटोघन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य होना है। इसको लेकर 14 ट्रेनों का रेग्युलेट (रोक कर) संचालन किया जाएगा। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर-22308/ 12308 बीकानेर-हावड़ा 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22 व 26 सितंबर को फतेहपुर-खागा से 20 मिनट और 23 सितंबर को 50 मिनट देरी से चलेगी। इसी तरह 12816 आनंद विहार-पुरी 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22, 26 को 20 मिनट और 23 सितंबर को 50 मिनट फतेहपुर-खागा से देरी से चलेगी। ट्रेन नंबर-12506 आनंद विहार-कामाख्या 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22, 26 सितंबर को फतेहपुर-सतनरैनी से 30 मिनट, 23 सितंबर को 60 मिनट, ट्रेन नंबर 12820/12826/12324/22806 फतेहपुर-सतनरैनी से 13, 14, 16, 17, 20, 21, 22, 26 सितंबर को 30 मिनट और 23 सितंबर को 60 मिनट देरी से चलेगी। इसी तरह छह और ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर-64591/64592 कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज और कानपुर सेंट्रल मेमू का 17 से 23 सितंबर तक कटोघन स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed