फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways: Departmental examinations will start from August 4

रेलवे : चार अगस्त से विभागीय परीक्षाएं होंगी शुरू

Fri, 16 Jul 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Railways: Departmental examinations will start from August 4
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक माह के अंदर प्रोन्नति मिल जाएगी। इसके लिए आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) आगामी चार अगस्त से परीक्षाएं आयोजित कराने जा रहा है। रेलवे बोर्ड से आदेश आने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा में वही रेलकर्मी बैठेंगे जिन्होंने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया हो। अभ्यर्थियों के कॉल लेटर आरआरसी की वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पांच वर्षों बाद सामान्य विभागीय परीक्षा के अंतर्गत रेलवे के 13 श्रेणियों को भरने के लिए इन्हें आठ ग्रुपों में बांटा गया है। पहले यह परीक्षा आठ, नौ और 16 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा चार, पांच और छह अगस्त को आयोजित की जाएंगी। मुख्य जन संपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों के आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों का स्टेटस आरआरसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा चार और पांच अगस्त को तीन शिफ्टों में तथा छह अगस्त को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रयागराज जोन में 88 टेस्ट सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed