फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railways: Crowd of returnees in trains

रेलवेः ट्रेनों में लौटने वालों की भीड़

Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Railways: Crowd of returnees in trains
झांसी का रेलवे यार्ड। अमर उजाला
झांसी। दिवाली मनाने के बाद दूसरे शहरों में काम करने वालों ने लौटना शुरू कर दिया है। तो वहीं बिहार और पूर्वांचल क्षेत्र तमाम यात्री जो दिवाली पर अपने घर नहीं गए थे। वह अब छठ पूजा को लेकर अपने घर जा रहे हैं। इससे ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कई लोगों के लौटने की राह मुश्किल हो गई है। जो लोग समय पर टिकट नहीं बनवा पाए, वो सोमवार को तत्काल में आरक्षण कराने के लिए मशक्कत करते रहे। पुणे जाने वाली ट्रेनों में तो एक मिनट से कम समय में ही तत्काल की सीटें भर गईं। आरक्षण कार्यालय में तत्काल में टिकट बनवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। वहीं, ट्रेनों के जनरल कोचों का सबसे बुरा हाल है। छठ पूजा के चलते पटना, गोरखपुर, पुणे, बंगलूरू, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों के जनरल कोचों में यात्री ठसाठस भरकर जा रहे हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण शौचालय में बैठकर और दरवाजे पर लटककर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रहा सबसे बुरा हाल
कानपुर रूट की 02522 राप्ती सागर एक्सप्रेस, 02592 गोरखपुर एक्सप्रेस, 02590 गोरखपुर एक्सप्रेस, 12107 लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12143 लोकमान्य तिलक सुलतानपुर एक्सप्रेस, 02592 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, 01015 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 09165 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, 02534 मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस, 09167 अहमदाबाद वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस, 05068 बांद्रा गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 05066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, 04185 ग्वालियर बरौनी मेल में सबसे ज्यादा भीड़ रही। ही। इसी तरह पुणे, बंगलूरू और मुंबई से आने वाली झेलम एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजधानी एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस में वेटिंग कंफर्म नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed