फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A railway employee who collapsed at a tea stall died after suffering for three minutes

Jhansi: चाय की दुकान पर गिरे रेलकर्मी की तीन मिनट तड़पने के बाद मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Wed, 15 Apr 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 02:31 AM IST
सार

चाय की दुकान पर रेलकर्मी अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। जमीन पर उसको तड़पता देख आसपास लोग जमा हो गए। कुछ लोग मिर्गी का दौरा समझ जूते-मोजे सुंघाने लगे। सूचना पर पहुंचे साथी उसको मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: A railway employee who collapsed at a tea stall died after suffering for three minutes
चाय की दुकान पर रेलकर्मी की अचानक मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई बस्ती के लाल स्कूल के पास रहने वाले रेलकर्मी अजय कुशवाहा सोमवार शाम चित्रा चौराहे के पास अचानक गश खाकर गिर पड़े। तीन मिनट तक वह तड़पते रहे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। अटैक आने से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


चाय की दुकान पर गिरते ही निकल गए प्राण
अजय डीआरएम कार्यालय में वाहन चालक पद पर तैनात थे। पिता मुरारीलाल की मृत्यु के बाद अजय को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम चार से रात 12 बजे तक ड्यूटी थी। सोमवार करीब सात बजे अजय चित्रा चौराहे के पास स्थित चाय की दुकान में बाइक से चाय लेने पहुंचे थे। दुकानदारों का कहना है कि चाय पैक कराने के बाद दुकानदार को पैसे देकर जाने लगे। कुछ कदम जाने के बाद लौटकर पन्नी मांगी। इसके कुछ सेकेंड बाद अचानक अचेत होकर काउंटर पर गिर पड़े। जमीन पर उनको तड़पता देख आसपास लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने मिर्गी का दौरा समझ लिया और जूते-मोजे सुंघाने लगे। सूचना पर उनके साथी भी पहुंच गए। उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह चाय पैक कराकर जाते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के लिया भेजा गया शव
थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। अजय की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed