फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway will block on 20th and 21st, four trains of Jhansi route will be cancelled

Jhansi News: 20 व 21 को रेलवे लेगा ब्लॉक झांसी रूट की चार ट्रेनें रद्द

Mon, 14 Apr 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Railway will block on 20th and 21st, four trains of Jhansi route will be cancelled

विज्ञापन
झांसी/कानपुर। भीमसेन से गोविंदपुरी खंड तक पीएससी (प्रीस्ट्रेस्ड कॉन्क्रीट) स्लैब डालने का कार्य होना है। इसके लिए 20 व 21 अप्रैल को ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से चार ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके साथ ही कई ट्रेनों को झांसी मंडल में 30 से 100 मिनट तक रोका जाएगा। कई के समय में परिवर्तन किया गया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के भीमसेन से गोविंदपुरी खंड पर पुराने स्टील गर्डर पुल के स्थान पर पांच मीटर लंबे व 7.15 मीटर चौड़े पीएससी स्लैब डालने का काम किया जाना है। ब्लॉक के दौरान 54162 कानपुर-खजुराहो पैसेंजर 20 अप्रैल को, 54161 खजुराहो-कानपुर पैसेंजर 21 को, 01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई-गोविंदपुरी पैसेंजर 21 को व 01802 गोविंदपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर भी 21 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसके अलावा, 12143 साप्ताहिक लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 21 अप्रैल को झांसी मंडल में 100 मिनट के लिए अतिरिक्त रोका जाएगा। सप्ताह में दो दिन चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 90 मिनट, 12173 लोकमान्य तिलक-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 75 मिनट, 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर झांसी मंडल में 30 मिनट अतिरिक्त रोकी जाएगी। वहीं, 64608 कानपुर- वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर 21 अप्रैल को पूर्व निर्धारित समय 09:05 की जगह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed