फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway will be increse mall fright

आय बढ़ाने के लिए रेलवे करा रहा साइडिंग का कार्य

Mon, 05 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
railway will be increse mall fright
माल लदान में इजाफा करने के लिए जुटा रेलवे
विज्ञापन

झांसी। माल ढुलाई से रेलवे अपनी आय बढ़ाने के लिए रेलवे मंडल में नई साइडिंग का निर्माण कार्य कर रहा है। वहीं कई स्टेशनों पर व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें अधिक से अधिक माल लदान के लिए प्रेरित कर रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अपने स्टेशन निरीक्षण के दौरान साइडिंग वाले स्टेशनों पर व्यापारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा भी दे रहे हैं।
झांसी मंडल की माल ढुलाई में आय सर्वोच्च है। मंडलीय अधिकारी इसे और बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत रेल रूटों और प्वाइंट्स की लगातार जांच करने के साथ ही माल गाड़ियों के आवागमन के बाधाओं को भी तकनीकी दृष्टिकोण से दूर किया जा रहा है। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक संबंधित शाखाधिकारियों के साथ लगातार मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बांदा- कानपुर रेलखंड के हमीरपुर रोड स्टेशन के समीप एनटीपीसी के तहत लोडिंग की संभावनाओं को देखते हुए साइडिंग का निर्माण कार्य करा रहा है। इसी प्रकार कटारा रोड रेलवे स्टेशन के समीप भी एनटीपीसी का पावर प्लांट पर साइडिंग बनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मंडल के गुड्स ट्रेनों के और अधिक परिचालन और महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लोडिंग को बढ़ाने के लिए साइडिंग बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। माल लदान के लिए व्यापारियों को कम समय में बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिया जा रहा है। कटारा रोड में प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत साइडिंग का कार्य कराने के लिए जल्द ही टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हमीरपुर रोड के समीप एनयूपीपीएल से व्यापार बढ़ाने के लिए चल रहा साइडिंग निर्माण कार्य दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप माथुर, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed