{"_id":"63e2a1c606a99048dd5f22cc","slug":"railway-trackman-dead-body-find-jhansi-news-jhs2384745146-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रेलवे ट्रैकमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रेलवे ट्रैकमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मातम, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Feb 2023 07:30 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:30 AM IST
सार
मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में प्रेमनगर थाना के बल्लमपुर गांव निवासी रमेश पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के मुताबिक रमेश (55) पुत्र दुर्गा प्रसाद पाल रेलवे में ट्रैक मैन था। इन दिनों उसकी तैनाती निवाड़ी में थी। छुट्टी में वह झांसी आ जाता था। रविवार को झांसी से वह निवाड़ी गया था।
विज्ञापन
उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ था। सोमवार रात परिजनों को फोन करके किसी ने बताया कि रमेश की तबियत खराब है। इसके बाद जब वह लोग निवाड़ी पहुंचे तब रमेश अपने कमरे में बेसुध पड़ा था। परिजन पहले उसे लेकर निवाड़ी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आने पर मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन